राजनीति

#विविध

December 20, 2025

हिमाचल : लापता बेटे की तस्वीर लिए दर-दर भटक रही विधवा मां- लगाई मदद की गुहार

अढ़ाई महीने से युवक लापता 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Missing youth

कांगड़ा। जिन बच्चों को माता-पिता अपने बुढ़ापे का सहारा मानते हैं, अगर वही बच्चा जवानी में उन्हें छोड़ दे या अचानक लापता हो जाए, तो उन माता-पिता पर क्या बीतती होगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसा ही एक हृदयविदारक मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां 32 वर्षीय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की विधवा मां इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। बेटे के अचानक गायब हो जाने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बेबस मां ने लोगों से अपने बेटे को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है और साथ ही बेटे को ढूंढने वाले के लिए नकद ईनाम रखी गई है। 

अढ़ाई महीने से युवक लापता 

मामला कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले गांव घेट का है, जहां एक युवक पिछले करीब अढ़ाई महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक के अचानक लापता हो जाने से पूरे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन लगातार अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

 

यह भी पढ़ें : तैयारियों के बीच गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द- जानें क्या रहा कारण

बस से आ रहा था घर 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक 3 अक्तूबर की सुबह लुधियाना से मुकेरियां आने वाली बस में सवार हुआ था। इसके बाद न तो वह अपने घर पहुंचा और न ही उसका किसी से कोई संपर्क हो पाया। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका।

 

विधवा महिला ने साझा की अपनी पीड़ा 

परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान चल रहा था, जिससे उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। बेटे के इस तरह अचानक गायब हो जाने से उसकी विधवा मां गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन और आम जनता से युवक की तलाश में मदद करने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बुलडोजर एक्शन- चिट्टा माफिया की नींद उड़ी, 6 महीने में टूटेगी संपत्ति

 

लापता युवक की मां कमलेश देवी ने भर्राई आवाज और नम आंखों से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि वह एक गरीब विधवा महिला हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा ही उनके जीवन का एकमात्र सहारा था, लेकिन उसके अचानक लापता हो जाने से उनका पूरा संसार उजड़ गया है। बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस से कई बार मदद की गुहार लगाई, संबंधित थानों और अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन अफसोसजनक रूप से अब तक उन्हें पुलिस की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई है।

युवक की पहचान 

बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी उम्र 32 साल जिला कांगड़ का रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC ने महिलाओं को दिया झटका- बस में 50% छूट पाने के लिए बनाना होगा हिम कार्ड, लगेंगे इतने पैसे

बेटे के लौटने की है उम्मीद 

बेबस और लाचार मां अब अपने जिगर के टुकड़े की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। हर गुजरता दिन उनके लिए एक नई चिंता और दर्द लेकर आ रहा है। मां की आंखों में आज भी अपने बेटे के लौट आने की उम्मीद साफ दिखाई देती है, लेकिन सरकारी तंत्र की उदासीनता ने उनकी पीड़ा को और बढ़ा दिया है।

15 हजार का रखा है नकद ईनाम 

परिजनों ने आम जनमानस से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक बलदेव सिंह (हैप्पी) के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह बिना देर किए तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों, 9817856502, 7807484483 या 9816928268 पर संपर्क करें। युवक का सही पता बताने वाले या उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से 15,000 रुपये की नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। परिवार को अब भी भरोसा है कि समाज की मदद और सहयोग से उनका बेटा एक दिन सुरक्षित घर लौटेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख