#यूटिलिटी

October 4, 2025

दीपावली ऑफर: दिल्ली से हिमाचल आने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ती हुई फ्लाइट की टिकट

दिल्ली में नौकरी करने हिमाचलियों के लिए राहत

शेयर करें:

Delhi to Dharmshala Air Ticket

कांगड़ा। देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। दशहरे के साथ ही मार्केट की रौनकें बढ़ चुकी हैं। नौकरी के लिए अपने घरों से दूर रहने वाले लोग भी अब घरों का रूख करने लगे हैं। हिमाचल के भी कई युवा नौकरी के सिलसिले में बड़े शहरों में रह रहे हैं। दिल्ली भी इस लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश से हैं और दिल्ली में नौकरी करते हैं और दीवाली पर घर आने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ये खबर जानकर आप भी खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

किराए में छूट दे रहीं हवाई कंपनियां

दिल्ली से धर्मशाला का सफर यूं तो महंगा है लेकिन दीपावली के मौके पर कंपनियां हवाई किराए में छूट दे रही हैं। त्योहारों के सीजन में दिल्ली से धर्मशाला और धर्मशाला से दिल्ली का हवाई टिकट 8 हजार रुपए में मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बसों में मुफ्त सफर करने के लिए ये कार्ड बनाना जरूरी, नहीं तो देगा पड़ेगा पूरा किराया

20-21 अक्टूबर के दामों में बदलाव

अब इस किराए में बड़ा बदलाव आया है। कंपनियों ने दीपावली के दिन 20 व 21 अक्टूबर को टिकट का मूल्य कम कर दिया है। अब दिल्ली से धर्मशाला जाने का हवाई टिकट 6 हजार होगा। वहीं धर्मशाला से दिल्ली का टिकट 4 हजार में मिलेगा। 

आप भी उठाइए रियायत का फायदा

गौरतलब है कि दीपावली के दिन धर्मशाला से दिल्ली व दिल्ली से धर्मशाला के लिए 5 एयरलाइन आएंगी। तो अगर आप भी दिल्ली से हिमाचल आने की सोच रहे हैं तो दीपावली पर आप भी इस रियायत का फायदा उठा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो दिन के नवजात को थी दुर्लभ बीमारी, डॉक्टर्स ने सफल सर्जरी कर बचाई मासूम जिंदगी

परिवार संग दीपावली मनाने का मन

दीपावली का त्योहार खुशियां का त्योहार है। इस मौके पर हर कोई अपने परिवार के साथ होना चाहता है। हिमाचल के लोग जो दूर बड़े शहरों में काम करते हैं, उनके लिए ये आसान नहीं होता। हालांकि हवाई किराए में कमी से कुछ राहत जरूर मिली है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख