#यूटिलिटी

September 13, 2025

हिमाचल में तेजी से फैल रही है ये गंभीर बीमारी, समय रहते जान लें लक्षण और बचाव के तरीके

बैक्टीरिया से फैलती है ये बीमारी

शेयर करें:

Scrub Typhus Symptoms

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्क्रब टायफस से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में लगातार स्क्रब टायफस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। आइए जानते हैं कि क्या होती है सक्रब टायफस बीमारी और कैसे इससे बचाव किया जा सकता है।

क्या है सक्रब टाइफस ?

ये बीमारी बैक्टीरिया से होती है जो संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है। ये पिस्सू झाड़ियों, खेतों और घास-फूस में मौजूद चूहों से इंसानों के शरीर में फैलता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ऑनलाइन क्लास के बीच चलने लगा गं*दा वीडियो, मचा हड़कंप; सरकारी स्कूल का मामला

क्या हैं इसके लक्षण ?

  • 105 डिग्री तक तेज बुखार
  • जोड़ों में दर्द
  • कंपकंपी के साथ बुखार
  • शरीर में अकड़न
  • शरीर का टूटा हुआ लगना
  • गर्दन, बगल और कूल्हों के ऊपर गांठें
  • पिस्सू के काटने से त्वचा पर जलन जैसा काला निशान 

यह भी पढ़ें : आपदाग्रस्त हिमाचल को मिल सकती है बड़ी राहत, PM मोदी ने अपने सात मंत्रियों को प्रदेश दौरे पर भेजा

क्या हैं इसके बचाव ?

  • साफ-सफाई का रखें
  • आसपास का वातावरण साफ रखें
  • घर के चारों ओर घास, खरपतवार ना उगने दें
  • कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें 
  • खेतों में काम करते समय टांगे, पांव व बाजू ढककर रखें

बरसात में होते है ज्यादा मरीज

जुलाई-अगस्त महीने में सबसे ज्यादा मरीज स्क्रब टाइफस के आते हैं. बरसात होने के कारण घास ज्यादा उगती है, ऐसे में स्क्रब टाइफस का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर कोई भी बुखार का मरीज हो और उसके शरीर पर लाल दाने हो तो तुरंत उसका स्क्रब टाइफस का टेस्ट करवाना चाहिए ताकि समय से बीमारी का पता लगाया जा सके। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवान ने कर्नाटक में पाई शहादत, 26 साल थी उम्र; तिरंगे में घर पहुंचेगी पार्थिव देह

जानलेवा हो सकती है बीमारी

अगर वक्त रहते इलाज ना हो तो ये रोग जानलेवा भी हो सकती है। ये फेफड़ों, किडनी व मस्तिष्क पर असर डाल सकती है। आम लक्षण वाले मरीज पांच से सात दिन में ठीक हो जाते हैं जबकि गंभीर मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। बुजुर्ग मरीजों में रिकवरी का समय और ज्यादा होता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख