#विविध

September 13, 2025

हिमाचल के जवान ने कर्नाटक में पाई शहादत, 26 साल थी उम्र; तिरंगे में घर पहुंचेगी पार्थिव देह

26 साल की उम्र में अजय ठाकुर ने पाई शहादत, कल घर पहुंच सकती है देह

शेयर करें:

Himachal Bilaspur Jawan

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और बहादुर जवान खो दिया है। हिमाचल के जवान की कर्नाटक में मौत होने की खबर रिपोर्ट की गई है। इस घटना ने पूरे हिमाचल को शोक में डाल दिया है। जवान मात्र 26 साल का था। जवान की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर से लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया है। जवान हिमाचल के बिलासपुर जिले के उपमंडल सदर की कोठीपुरा पंचायत के चलेहली गांव का रहने वाला था। 

26 साल के जवान ने कर्नाटक में पाई शहादत

जवान की पहचान 26 वर्षीय अजय ठाकुर पुत्र धर्म सिंह निवासी चलेहली गांव के रूप में हुई है। अजय ठाकुर भारतीय सेना में लिपिक (क्लर्क) के पद पर तैनात थे और वर्तमान में कर्नाटक में सेवाएं दे रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अजय की मौत किसी हादसे में हुई, हालांकि अब तक इस हादसे की स्पष्ट जानकारी या कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सेना द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार तक जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंच जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ऑनलाइन क्लास के बीच चलने लगा गं*दा वीडियो, मचा हड़कंप; सरकारी स्कूल का मामला

परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर

गांव में जैसे ही यह दुखद समाचार पहुंचा, समूचे इलाके में मातम छा गया। पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अजय के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। पंचायत प्रधान सतदेव शर्मा ने अजय की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गांव ने एक होनहार और साहसी युवा सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

परिवार का सहारा था जवान अजय ठाकुर

अजय ठाकुर अपने परिवार का सहारा था। सेना में भर्ती होकर न केवल अपने परिवार का  सहारा बना बल्कि गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा भी। उनकी ईमानदारी, मेहनत और मृदुभाषिता के लिए उन्हें सभी जानते थे। कम उम्र में सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना धर्म मानने वाले अजय की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

 

यह भी पढ़ें : आपदाग्रस्त हिमाचल को मिल सकती है बड़ी राहत, PM मोदी ने अपने सात मंत्रियों को प्रदेश दौरे पर भेजा

परिजनों की मांग

परिजनों और गांववासियों ने केंद्र सरकार और सेना प्रशासन से मांग की है कि अजय की मौत के सही कारणों की जांच की जाए और परिवार को पूरी जानकारी प्रदान की जाए। इसके साथ ही सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी उठाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, मौके पर बुझ गए दो घरों के चिराग- मची चीख पुकार

कल सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

अजय ठाकुर की पैतृक देह कल यानी रविवार को उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। अजय का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चलेहली में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी भी अंतिम विदाई में मौजूद रहने की संभावना है। यह दुखद घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि देश सेवा में तैनात जवान हर पल खतरे से जूझते हैं, चाहे वे युद्ध क्षेत्र में हों या किसी प्रशासनिक पद पर। जवान अजय ठाकुर को कोठीपुरा पंचायत और बिलासपुर जिला हमेशा याद रखेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख