#यूटिलिटी

December 4, 2025

ये पांच कारें हैं – पहाड़ों की फेवरेट, लेकिन इनमें से सबसे बेस्ट कौन-सी है? आप बताइए…

4 लाख से कम में ले सकेंगे पहाड़ों वाली गाड़ी

शेयर करें:

Mountain Cars

शिमला। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में चलने वाली गाड़ियों में कुछ खास विशेषताएं होती हैं। गाड़ी की माइलेज से लेकर गाड़ी का वजन, साइज, पहाड़ों की सड़कों के लिए सबकुछ मैटर करता है। यही चीजें तय करती हैं कि आपकी गाड़ी खतरनाक रास्तों पर हीरो बनकर दौड़ेगी या फिर हांफना शुरू कर देगी।

बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस है जरूरी

पहाड़ों में चलने वाली गाड़ी पावरफुल होनी चाहिए, हैंडलिंग तो अच्छी हो ही, साथ में ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा हो। इसके अलावा गाड़ी पर कितना कंट्रोल बनाया जा सकता है, ये भी पहाड़ी रास्तों में मायने रखता है। 

 

यह भी पढ़ें: वित्तीय संकट के बीच CM सुक्खू के सलाहकारों की मौज: वेतन-भत्तों की लिस्ट सामने आई.

विशेषता जानकर चुनिए बेस्ट कार

ऐसे में जानते हैं कि वो कौनसी 5 गाड़ियां हैं जो पहाड़ों की फेवरेट हैं लेकिन विशेषताएं जानने के बाद आप खुद भी ये तय कीजिएगा कि इनमें से आपको कौनसी सबसे बेस्ट लगी। आइए जानते इन 5 गाड़ियों के बारे में जो खास पहाड़ों के लिए बनी हैं।

1. मारुति ऑल्टो K-10 (कीमत- ₹3.70 लाख से शुरू)

पहाड़ों के लिए इस गाड़ी को खास बनाता है इसका साइज और वजन। इस गाड़ी की लंबाई 4 मीटर से कम है जिससे ये तीखे मोड़ों पर भी आसानी से मुड़ जाती है। इसका वजन सिर्फ 850 किलो है जिससे ये पहाड़ों की चढ़ाई के लिए बेस्ट है। ये आसानी से पथरीले और बर्फीले रास्तों को पार कर लेती है।

2. टाटा टियागो (कीमत- 4.57 लाख से शुरू)

इस कीमत में आने वाली टाटा टियागो अपनी हैंडलिंग और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86PS की पावर और 113 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में EBD के साथ ABS और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

3. टाटा नेक्सॉन (कीमत- 7.32 लाख से शुरू)

ये गाड़ी पहाड़ों के लिए पावरफुल है। इसका इंजन 115 PS से 120 PS की पावर और 170 NM से 260 NM तक का टॉर्क जनरेट कर सकता है। खराब रास्तों में भी इसकी हैंडलिंग अच्छी है। इसमें आपको पेट्रोल-डीजल दोनों का ऑप्शन मिलेगा।

4. महिंद्रा बोलेरो (कीमत- 8 लाख से शुरू)

महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये गाड़ी अपने पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है। इस गाड़ी की ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़िया है। ये एक 7 सीटर गाड़ी है जो आपके परिवार के लिए बेस्ट रहेगी अगर आप पहाड़ों में घूमने का प्लान बना रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : 2 साल का रिलेशनशिप, 18 साल की लड़की को प्रेग्नेंट करके छोड़ा- जेल में आशिक

5. मारुति इग्निस (कीमत- 5.35 लाख से शुरू)

इस गाड़ी की खासियत है इसका कॉम्पेक्ट साइज जो पहाड़ी रास्तों में सफर को आसान बनाता है। इसकी इंजन परफॉर्मेंस और हैंडलिंग भी जबरदस्त है और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़िया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 83 PS की पावर, 113 NM का टॉर्क जनरेट करता है।

 

अब आप इन पांच गाड़ियों की विशेषताएं जानते हैं, ऐसे में अब आप खुद डिसाइड कीजिए कि कौन सी गाड़ी सबसे बेस्ट है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख