#यूटिलिटी

November 18, 2025

हिमाचल के गांवों में खत्म होगी डॉक्टर की कमी, सुक्खू सरकार इस शर्त पर भर रही 232 पद

डॉक्टर को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अकसर देखा जाता है कि लोग डॉक्टर की कमी के कारण परेशान रहते हैं। अकसर ग्रामीणों की यही शिकायत रहती है कि उनके इलाके में डॉक्टर नहीं है। अब इसी समस्या का हल निकालने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अहम कदम उठाया है।

ग्रामीण इलाकों में सेवा देने की शर्त

विभाग ने पहली बार ग्रामीण इलाकों में प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा है। गौरतलब है कि इस प्रस्ताव में ये शर्त रखी गई है कि चयनित डॉक्टर्स को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देनी होंगी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: डेटशीट में 17 नवंबर का पेपर - कॉलेज में पहली को ही ले लिया

प्रति महा मिलेगा 39,100 का वेतन

जैसे कि सब जानते हैं कि ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर्स की भारी कमी होती है। इसी के मद्देनजर प्रस्ताव में ग्रामीण इलाकों में काम करने की शर्त रखी गई है। गौरतलब कि प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारियों को 39,100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। 

15000 तक मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

जो प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के बाद नियुक्त होते हैं, उन्हें निर्धारित मासिक वेतन के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के तहत ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए 5,000 से 15,000 तक का प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सिर्फ 2 रूपए में बनेगा वोट- 18 साल पूरी कर चुके युवा ऐसे करें आवेदन

नियुक्ति पर नहीं संभाला पदभार

मेडिकल ऑफिसर के लिए 23 पदों के लिए वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। ये उन 23 डॉक्टर्स के लिए हैं जिन्होंने परीक्षा दी थी लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी पदभार नहीं संभाला। जानकारी मांगी गई है कि कितने डॉक्टर्स ने अब तक पदभार संभाल लिया है।

8000 कर रहे नौकरी का इंतजार

स्वीकृत 200 पदों में से 100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 232 पदों में से 132 पहले से स्वीकृत थे लेकिन रिक्त रह गए थे। गौरतलब है कि इस वक्त प्रदेश में 8000 ऐसे MBBS डिग्री धारक हैं जो सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख