#यूटिलिटी

February 25, 2025

हिमाचल: अब 3 की जगह 5 प्रश्न पत्रों का सेट बनाएगा HPSEB, स्टूडेंट्स की हो जाएगी चांदी

पांचों सेट में होंगे एक जैसे सवाल, सिर्फ उनका क्रम बदला हुआ होगा

शेयर करें:

himachal news

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) इसी साल की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के 3 के बजाय 5 सेट बनाएगा। इससे पहले A, B और C के रूप में प्रश्न पत्रों के तीन ही सेट बनते थे। तीनों में सवालों के कठिनाई लेवल में काफी अंतर था। इससे स्टूडेंट्स को असमान नंबर मिलते थे। अब नए बनने वाले प्रश्न पत्रों के 5 सेट में एक जैसे सवाल होंगे। लेकिन उनका क्रम बदला हुआ रहेगा।

32 मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

यह फैसला मंगलवार को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (एचजीटीयू) और HPSEB के बीच हुई अहम बैठक में लिया गया। बैठक में छात्रों और शिक्षकों से जुड़े कुल 32 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : सड़क पर पलटी कार, तो मदद को दौड़ पड़े MLA हंसराज, घायलों को निकाला बाहर

बैठक में छात्रों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यापक संघ ने HPSEB से अनुरोध किया कि पिछले पांच वर्षों के परीक्षा प्रश्नपत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं ताकि छात्र आगामी वार्षिक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। इस पर भी सहमति बन गई है।

पुनर्मूल्यांकन परिणाम अब सीधे स्कूल की लॉगइन आईडी पर

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छात्रों के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के परिणाम अब सीधे संबंधित स्कूल की लॉगइन आईडी पर अपलोड किए जाएंगे। इससे छात्रों को व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और परिणामों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरिए से लदा हुआ ट्रक पलटा, उसी के नीचे फंसा ड्राइवर; मची चीख-पुकार

छात्रों को अपने नाम और विवरण खोजने में आसानी हो, इसके लिए परीक्षा फॉर्म में ‘सर्च ऑप्शन’ जोड़ा जाएगा। इससे छात्र अपनी जानकारी आसानी से ढूंढ सकेंगे और त्रुटियों से बचा जा सकेगा।

SOS की मार्कशीट परिणाम के साथ होगी जारी

स्टेट ओपन स्कूल (SOS) के छात्रों के लिए भी राहत भरी खबर है। अब उनकी मार्कशीट भी परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी जिससे समय की बचत होगी और छात्रों को अलग से इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बैठक में मूल्यांकन प्रक्रिया को एकरूप बनाने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रहा था लाइनमैन, लगा जोर का झटका- थम गई सांसें

अब एक मानकीकृत मार्किंग पैटर्न लागू किया जाएगा ताकि सभी परीक्षकों द्वारा समान अंक दिए जाएं। उदाहरण के लिए, यदि किसी पांच अंकों के प्रश्न में तीन अंकों की गलती है तो सभी परीक्षक एक जैसी कटौती करेंगे। इससे छात्रों को निष्पक्ष अंक मिल सकेंगे और मार्किंग में भेदभाव खत्म होगा।

परीक्षा केंद्रों में लगेंगे CCTV कैमरे

परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरे लगाने की भी चर्चा हुई। इससे नकल जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख