#यूटिलिटी

April 9, 2025

हिमाचल आने वाले सैलानी भूलकर भी ना करें यह गलती, वरना जाना पड़ सकता है जेल

लाहौल-स्पीति की तेज-तर्रार एसपी ने किया सावधान 

शेयर करें:

Himachal Tourist warn

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के चंद्रा नदी में रविवार को झारखंड के दो टूरिस्टों के बह जाने की घटना के बाद जिले की तेजतर्रार एसपी इल्मा अफरोज ने हिमाचल आने वाले टूरिस्ट के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। इसे न मानने वाले टूरिस्टों को जेल और जुर्माना दोनों भुगतना पड़ सकता है।

दूसरा युवक अभी भी लापता

नदी में बह गए दोनों युवकों में से एक का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश हादसे के 72 घंटे बाद भी जारी है। दोनों सेल्फी लेने के चक्कर में पुराने पुल के ऊपर चढ़ गए थे। तभी एक युवक का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। दूसरा युवक उसे बचाने की कोशिश में बह गया था।

 

यह भी पढ़ें : बिगड़ा हिमाचल का मौसम: रोहतांग में बर्फबारी से सैलानी खुश, बारिश से सेब बागवान परेशान


सोशल मीडिया पर जारी लाहौल-स्पीति पुलिस की एडवायजरी में कहा गया है कि वे कोकसर से तांडी संगम तक चंद्रा नदी से दूर रहें। वहां फोटो खींचने, सेल्फी लेने या ऐसी कोई भी जोखिमभरी गतिविधि न करें, जिससे उनकी जान पर खतरा हो। एडवायजरी में कहा गया है कि अगर किसी टूरिस्ट ने इस नियम को नहीं माना तो एचपी पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 111 के तहत 8 दिन की जेल या 1,000 से 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

यह काम बिल्कुल न करें

1. जमी हुई नदी पर चलना। 
2. नदी में उतरना या उसे पार करने की कोशिश करना।  
3. नदी किनारे फोटोग्राफी या सेल्फी लेने के चक्कर में जान जोखिम में डालना।

 

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी से नाराज हुए विधायक डॉ. हंस राज : जानें किस बात पर हुआ विवाद

आदेश जारी

लाहौल-स्पीति जिले की एसपी इल्मा इफरोज ने इस बारे में औपचारिक रूप से आदेश जारी कर दिए हैं। देश के मैदानों में भीषण गर्मी को देखते हुए सैलानी हिमाचल, खासकर लाहौल-स्पीति की ओर उमड़ रहे हैं। ऐसे में जिले की पुलिस ने सैलानियों के लिए एडवाजरी जारी कर उन्हें खतरों से न केवल आगाह किया है, बल्कि सुरक्षित पर्यटन की दिशा में अच्छी मिसाल पेश की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख