#यूटिलिटी
November 10, 2025
हिमाचल: बंद हो सकती है इन पेंशनधारकों की पेंशन! जल्द करा लें ये काम; कुछ ही दिन हैं बाकी
ऑनलाइन सत्यापन न कराने पर बंद हो जाएगी पेंशन
शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी पेंशनधारक अपना ऑनलाइन सत्यापन (ई-केवाईसी) निर्धारित समय तक नहीं कराएंगे, उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी। पेंशनधारकों के लिए यह सुविधा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
तहसील रक्कड़ और देहरा के तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार ने बताया कि तहसील रक्कड़ में लगभग 280 तथा तहसील देहरा में लगभग 1800 पेंशनधारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि 15 नवंबर तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य करा लें, अन्यथा उनकी पेंशन बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पेंशनधारक द्वारा निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराया जाता है, तो उनके पेंशन वितरण में बाधा आएगी और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी संबंधित पेंशनधारक की होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशा सप्लाई करने निकला 20 साल का युवक अरेस्ट, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पेंशनधारक अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और निःशुल्क है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पेंशनधारकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी पेंशन से वंचित न हो।
यह भी पढ़ें : आपदा में परिवार खो चुकी नितिका को CM सुक्खू ने दिए 28 लाख : मासूम को देख आंखें हुई नम
पेंशन विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 नवंबर के बाद ई-केवाईसी न कराने वाले पेंशनधारकों की पेंशन रोक दी जाएगी। इस कारण विभाग ने सभी पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि वे तुरंत ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करें।
विभाग ने कहा कि समय पर ई-केवाईसी पूरा करने से पेंशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और लाभार्थियों को समय पर उनके खाते में पेंशन प्राप्त होती रहेगी। विभाग ने सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं और अपनी पेंशन सुनिश्चित करें। हिमाचल के पेंशनधारकों के लिए यह चेतावनी महत्वपूर्ण है। जो लोग ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उनके पेंशन रोक दी जाएगी। ऐसे में विभाग ने सभी को समय रहते ई-केवाईसी कराने की हिदायत दी है।