#यूटिलिटी
February 26, 2025
हिमाचल: IIT मंडी ने खोजी हमारे जवानों को मौसम से बचाने वाली अनोखी तकनीक
गर्मी में कूल और बर्फीले मौसम में गर्म, आरामदेह घरों में रहेगी फौज
शेयर करें:

मंडी। राजस्थान के जैसलमेर के तपते रेगिस्तान से लेकर सियाचिन और लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों तक भारतीय सेना के जवाब मौसम की तमाम प्रतिकूलताओं का सामना करते हुए सरहद की रक्षा करते हैं। अब IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने जवानों के लिए आरामदेह घर बनाने की तकनीक खोजी है।
इन वैज्ञानिकों ने थर्मो मैकेनिकल इफिशिएंट ग्रेडेड लाइटवेट फोम कंक्रीट ब्लॉक तैयार किया है। इससे बने घर गर्मी में ठंडे और ठंड में गर्म रहेंगे। कंक्रीट ब्लॉक के मुकाबले बेहद हल्के और टिकाऊ ये ब्लॉक्स ऊचे पहाड़ों पर ले जाने में भी आसान हैं। साथ ही इनकी कीमत आम फ्लाई ऐश के ब्लॉक्स की तुलना में बहुत ही कम है।
यह ब्लॉक थर्मल इंसोलेशन आधारित है। इन ब्लॉक की शुरुआती जांच में मजबूती और थर्मल से जुड़ी चीजें सही पाई गई हैं। फ्लाई ऐश वेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए इसे ईको फ्रेंडली बनाने का भी प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ें : शिवरात्रि पर घोटे का असर! सीएम सुक्खू को बता दिया प्रधानमंत्री, वायरल हुआ पोस्टर
IIT मंडी ने ढाई साल के रिसर्च के बाद इन ब्लॉक्स को तैयार किया है। इनकी थर्मल टेस्टिंग चल रही है। शुरुआती जांच में यह सही पाया गया है। यह टिकाऊ भी है। अभी इन ब्लॉक्स की ड्यूरेबिलिटी पर काम किया जा रहा है। IIT मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एवं इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रजनीश शर्मा की देखरेख में दो स्टूडेंट्स इस पर एमटेक रिसर्च कर रहे हैं।
फ्लाई ऐश का इस्तेमाल होने से इसमें सीमेंट की भी बचत होगी। लगातार सीमेंट के सीमेंट के बढ़ रहे दामों का भी ब्लॉक के दाम पर असर पड़ता है, लेकिन आधा सीमेंट व आधा फ्लाई एश इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें : 66 स्कूलों में टीचरों के 201 पद समाप्त, वजह जान चौंक जाएंगे आप
मुख्य तौर पर इस ब्लॉक को ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। वजन कम होने के कारण इसे ऊंचाई वाले स्थानों में आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। समुद्र तल से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में में ठंड भी अधिक रहती है।