#यूटिलिटी
February 15, 2025
हिमाचल: बिजली कर्मियों की महापंचायत में भाषण देना पड़ा महंगा, निलंबित किया लाइनमैन
कर्मचारी यूनियनों ने बोर्ड प्रबंधन के आदेशों को बताया तानाशाही
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में बिजली कर्मचारी को महापंचायत में भाषण देना महंगा पड़ गया। बिजली बोर्ड मंडल नादौन के तहत रंगस में तैनात सहायक लाइनमैन नितीश भारद्वाज को बोर्ड प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। बिजली कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश बिजली बोर्ड मंडल नादौन के अधिशाषी अभियंता की ओर से जारी किए गए हैं। बड़ी बात यह है कि इस कर्मचारी को बिना नोटिस के ही निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारी को नादौन कार्यालय में अटैच किया गया है।
बता दें कि बिजली विभाग में 700 से अधिक पदों के युक्तिकरण को लेकर बिजली कर्मचारियों ने 11 फरवरी को हमीरपुर जिला में महापंचायत की थी। इस महापंचायत में विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई नादौन के अध्यक्ष व प्रदेश कार्यालय सचिव सहायक लाइनमैन नितीश ने सरकार और बोर्ड की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पदों को खत्म करने का विरोध जताया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशा बेचते पकड़ाए तो छिन जाएगी सरकारी सुविधाएं, राशन कार्ड भी कैंसिल
इतना ही नहीं उन्होंने संघर्ष समिति की ओर से तय मांगों को भी उठाया था। इस दौरान नितीश ने महापंचायत मंे भाषण भी दिया था। जिसको लेकर अब बोर्ड प्रबंधन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबित किए सहायक लाइनमैन नितीश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें निलंबित करने से पहले किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सरकारी महिला कर्मियों को मिलेगी 60 दिन की खास मैटरनिटी लीव
वहीं कर्मचारी को बिना नोटिस के निलंबित करने पर विद्युत बोर्ड कर्मचारी, इंजीनियर और पेंशनर्स की संयुक्त संघर्ष समिति ने सवाल उठाए हैं और इन आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कर्मचारी को निलंबित किए जाने के आदेशों में निलंबन के कारणों का भी जिक्र नहीं किया गया है। वहीं संघर्ष समिति के प्रदेश सह समन्वयक हीरालाल ने सीएम सुक्खू से निलंबन को वापस लिए जाने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात के अंधेरे में बेकाबू हुई कार खाई में गिरी, शिमला निवासी युवक था सवार
वहीं इस बारे में बिजली बोर्ड मंडल नादौन के अधिशाषी अभियंता कर्णवीर सिंह पटियाल ने कहा है कि भर्ती और सेवा नियमों के विपरित व्यवहार करने पर कर्मचारी को निलंबित किया गया है। मामले में नियमों के तहत जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ाए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा व पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएस डटवालिया ने कर्मचारी के निलंबन को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि यह निलंबन आदेश कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास है। सभी प्रतिनिधी इस निलंबन के आदेशों का पुरजोर विरोध करते हैं और इन आदेशों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं।