#विविध
February 15, 2025
हिमाचल: नशा बेचते पकड़ाए तो छिन जाएगी सरकारी सुविधाएं, राशन कार्ड भी कैंसिल
नशे की रोकथाम के लिए कांगड़ा के पालमपुर की पढियारखर पंचायत का कदम
शेयर करें:

कांगड़ा। चिट्टे और नशे के खिलाफ अब पूरा हिमाचल एकजुट हो रहा है। इसकी वजह भी है कि नशे की गिरफ्त में केवल युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी आने लगे हैं। किसी ने चिट्टा पकड़वाने वालों के लिए इनाम का ऐलान किया है, तो कांगड़ा जिले के पालमपुर से लगती पढियारखर की प्रधान ने गांव वालों से मिलकर ऐलान कर दिया है कि गांव में अगर कोई परिवार नशा बेचता धरा गया तो उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।
सफेद तथा काला जहर युवा पीढ़ी को मौत के गर्त में न धकेल दे, इसके लिए पंचायत की महिला प्रधान के नेतृत्व में समूची पंचायत ने नशे के जहर को समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस काले कारोबार से जुड़े लोगों पर नकेल कसने के लिए कड़ाई बरतने का निर्णय भी किया है।
यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत
पंचायत पूरी तरह से नशामुक्त हो, इस हेतु कई निर्णय लिए गए हैं। विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत पढियारखर की प्रधान कंचन देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चिट्टे व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन व कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय
ग्राम पंचायत पढियारखर की प्रधान कंचन देवी ने कहा कि प्रस्ताव में निर्णय लिया कि यदि ग्राम पंचायत पढियारखर की परिधि में कोई भी व्यक्ति, होटल, दुकान या अन्य कोई भी चिट्टा या कोई अन्य नशीला पदार्थ बेचता हुआ पाया गया या जिसने अपने पास यह नशीला पदार्थ रखा होगा, उस परिवार का ग्राम पंचायत पढियारखर के द्वारा राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...
नशा बेचने वाले परिवार की सभी सरकारी सुविधाएं जैसे कि बिजली-पानी इत्यादि सभी बंद कर दी जाएंगी। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि उस व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा और 5000 रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।