#यूटिलिटी

February 4, 2026

हिमाचल में चार दिन बरसेंगे बादल : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

अभी भी बर्फबारी से सड़कें बंद 

शेयर करें:

Snowfall Effect

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऊपरी इलाकों में जहां लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, निचले इलाकों में दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में दिन के समय अच्छी-खासी धूप खिली रही है। आलम ऐसा है कि दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। 

कैसा रहेगा मौसम 

कुछ जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। मगर बाद में चटकती धूप निकली- जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें  कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अपने इलाके से पहले ब्रिगेडियर बने सुनील, बूढ़ी मां गदगद; खुशी में घर-घर बांटी मिठाई

अभी भी बर्फबारी से सड़कें बंद 

इससे आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कई इलाकों में लोगों को पेयजल की दिक्कतें आ रही हैं, कई जगह बिजली गुल है और भारी बर्फबारी के कारण कुछ सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि 5 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 6 और 8 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मध्यम पर्वतीय और निचले मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव पर फिर घमासान : हाईकोर्ट के फैसले से CM नाखुश, दिल्ली पहुंचा मामला

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

वहीं, 9 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है। इस दिन ऊंचाई और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में भी एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है।

घने कोहरे की चेतावनी 

प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बर्फबारी और तापमान में गिरावट के कारण ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने निचले और मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, आज सुबह और शाम के समय ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता काफी कम होगी और वाहन चालकों को सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख