राजनीति

#यूटिलिटी

September 2, 2025

हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी ने IGMC में ली अंतिम सांस, जानें क्या हुआ था

2013 में बने थे हिमाचल के DGP, 2014 में हुए सेवानिवृत्त

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Former DGP ID Bhandari

शिमला/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक आईडी भंडारी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दोपहर करीब 3:30 बजे शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

मूल रूप से बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले आईडी भंडारी लंबे समय से शिमला के कसुम्पटी क्षेत्र में रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव बिलासपुर में किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी कार, तीन दिन बाद लगा पता; तब तक दो लोगों की थम चुकी थी सांसें

पुलिस सेवा में लंबा कार्यकाल

आईडी भंडारी 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2011 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। हालांकि, 2012 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें इस पद से हटा दिया था।

 

यह भी पढ़ें : आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, सरकारी गाड़ियों में परिवार घुमा रहे अधिकारी; सदन में उठा मामला

 

वर्ष 2014 में वे सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर के दौरान उन्होंने डीजी पुलिस, डीजी (CID) और डीजी विजिलेंस जैसे अहम पदों पर सेवाएं दीं।

फोन टैपिंग से मामले  रहे चर्चा में

आईडी भंडारी का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब उन पर फोन टैपिंग प्रकरण से जुड़े आरोप लगे। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनावों को पोस्टपोन करने पर CM सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले

पुलिस महकमे में शोक

पूर्व DGP के निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर है। उनका करियर कई उपलब्धियों और विवादों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नेतृत्व प्रदान किया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख