#यूटिलिटी

December 27, 2025

हिमाचल: नए साल के स्वागत से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, सस्ती गाड़ी लेने का भी मौका; जानें

1 जनवरी से कंपनीयां बढ़ा सकती है दाम 

शेयर करें:

31 December Deadline

शिमला। नया साल 2026 दस्तक देने को तैयार है और अब महज चार दिन का इंतजार बाकी है। जैसे ही कैलेंडर बदलेगा, वैसे ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियम, योजनाएं और सुविधाएं भी बदल जाएंगी। 31 दिसंबर कुछ फैसलों और योजनाओं के लिए आखिरी तारीख होगी, जबकि 1 जनवरी की सुबह कई लोगों के लिए राहत और नई उम्मीदें लेकर आएगी। नए साल के साथ बाजार का मिजाज भी बदलेगा। तो आइए जानते हैं कि 31 दिसंबर से पहले कौन से काम निपटाने हैं और पहली जनवरी से किसका लाभ लेना है।

1 जनवरी से कंपनीयां बढ़ा सकती है दाम 

आपको बता दें कि इस महीने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक गाड़ी खरीदना अच्छा रहेगा, क्योंकि 1 जनवरी से कंपनीयां दाम बढ़ा सकती हैं। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें भी कम हो सकती हैं। इसलिए अगर अभी निवेश का प्लान बना रहे हैं तो ज्यादा ब्याज का फायदा मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें : IGMC मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर सख्त हुई सुक्खू सरकार, कार्रवाई की दे दी चेतावनी 

 

इसके अलावा कुछ और कामों की आखिरी तारीख भी खत्म होने वाली है। मारुति, टाटा, MG और हुंडई जैसी कंपनियों की गाड़ियां 1 जनवरी से महंगी होने वाली हैं। MG ने तो पहले ही दाम बढ़ाने की खबर दे दी है, बाकी कंपनियां भी जल्दी ही ऐसा कर सकती हैं।

MG मोटर ने अपनी कारों की बढ़ाई कीमतें

इंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ने के चलते MG मोटर ने अपनी कारों की कीमतें करीब 2% तक बढ़ा दी हैं। इसका मतलब है कि MG हेक्टर अब लगभग 38 हजार रुपये ज्यादा महंगी हो गई है। MG के अलावा लग्जरी कारों में मर्सिडीज और BMW ने भी अपनी कीमतें 2-3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को दी 601 करोड़ की वित्तीय सहायता, दूसरी किस्त के लिए रखी ये शर्त

11 योजनाएं हैं शामिल

पांच दिन तक गाड़ी सस्ती खरीदने का मौका है। मारुति, टाटा, MG और हुंडई जैसी कंपनियों की गाड़ियां 1 जनवरी से महंगी हो सकती हैं। MG ने पहले ही दाम बढ़ाने की खबर दी है, और बाकी कंपनियां भी जल्द दाम बढ़ा सकती हैं। 31 दिसंबर तक छोटी बचत योजनाओं (Small Savings) की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। इसमें कुल 11 योजनाएं शामिल हैं। RBI ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया था, इसलिए इन योजनाओं का ब्याज भी घटने का अनुमान है।

साल के तीन महीने करती है इन दरों का रिव्यू

जब रेपो रेट कम होता है, तो बैंकों को पैसा सस्ता मिलता है। इसका असर FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर पड़ता है और ये कम हो जाती हैं। सरकार हर तीन महीने में (जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर) इन दरों का रिव्यू करती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 23 साल की शिवानी... नहीं सह पाई ससुराल वालों के ताने, शादी को हुआ था एक साल

आपका पैन कार्ड हो सकता है बंद

अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले बना है, तो इसे 31 दिसंबर तक अपने पैन कार्ड से लिंक कर दें। अगर आप लिंक नहीं करेंगे तो आपका पैन बंद (इनएक्टिव) हो सकता है। पैन बंद होने हो सकती है यह परेशानियां- 
आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भर पाएंगे।

  • पेंडिंग टैक्स रिफंड नहीं मिल पाएगा।
  • बैंक अकाउंट और म्यूचुअल फंड से जुड़े कामों में दिक्कत होगी।

31 दिसंबर तक करें ITR फाइल , वरना होगा रिफंड और जुर्माना

बता दें कि, अगर आपने अभी तक 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भरा है, तो आप 31 दिसंबर 2025 तक लेट फीस देकर भर सकते हैं। अगर समय पर नहीं भरा, तो टैक्स विभाग नोटिस भेज सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है। टैक्स एक्सपर्ट और CA आनंद जैन (इंदौर) के अनुसार, अगर आप 31 दिसंबर के बाद ITR फाइल करेंगे, तो आपका रिफंड नहीं मिलेगा और पैसा सरकार के पास चला जाएगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपए से कम है, तो लेट फीस 1,000 रुपए लगेगी। अगर आय 5 लाख रुपए या उससे ज्यादा है, तो लेट फीस 5,000 रुपए होगी।

 

यह भी पढ़ें : नहीं थमा IGMC विवाद: हड़ताल पर बैठे डॉक्टर, इलाज ठप- रूटीन ऑपरेशन भी नहीं होंगे

लेट ITR फाइल करने पर ज्यादा टैक्स और पेनल्टी

  • अगर आप 31 दिसंबर के बाद ITR फाइल करते हैं, तो आपको ज्यादा टैक्स और पेनल्टी देनी पड़ेगी-
  • 12 महीने के अंदर फाइल करने पर: टैक्स का 25% ज्यादा देना होगा।
  • 24 महीने के अंदर फाइल करने पर: टैक्स का 50% ज्यादा देना होगा।
  • 36 से 48 महीने के अंदर फाइल करने पर: टैक्स का 60% से 70% तक ज्यादा देना पड़ सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख