#यूटिलिटी

March 23, 2026

हिमाचल में अगले 4 दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और तूफान का भी अलर्ट जारी- जानें

हो सकती है हल्की बारिश या बर्फबारी

शेयर करें:

Western Disturbance

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मार्च के महीने में जहां गर्मियों की उम्मीद थी, वहां अब लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कई इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

कई शहरों में तापमान न्यूनतम 

प्रदेश में रविवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में हल्का इज़ाफ़ा देखा गया। सबसे ठंडा जगह कुकुमसेरी रही, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कई अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। कुछ जगहों पर कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा... छोटी सी बात पर शख्स ने पत्थर से फोड़ दिया व्यक्ति का सिर; मची चीख पुकार

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री 

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 3 से 12 डिग्री के बीच रहा। नाहन और बरठीं में न्यूनतम तापमान समान रूप से 9.2 डिग्री रहा। राजधानी शिमला में भी पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। वहीं, प्रदेश में अब सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 26 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 23 और 26 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। हालांकि 23 मार्च को अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे

हो सकती है हल्की बारिश या बर्फबारी

इसके बाद 24, 25, 27 और 28 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और  बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान

  • शिमला – 7.4 डिग्री
  • सुंदरनगर – 8.0 डिग्री
  • भुंतर – 7.1 डिग्री
  • कल्पा – माइनस 1.2 डिग्री
  • धर्मशाला – 9.5 डिग्री
  • ऊना – 11.2 डिग्री
  • नाहन – 9.2 डिग्री
  • पालमपुर – 7.0 डिग्री
  • सोलन – 6.5 डिग्री
  • मनाली – 2.9 डिग्री
  • कांगड़ा – 8.9 डिग्री
  • मंडी – 10.3 डिग्री
  • बिलासपुर – 11.0 डिग्री

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पति-पत्नी चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरे, पंजाब से नशे की सप्लाई लेकर लौट रहे थे दोनों

पहाड़ी इलाकों में बढ़ सकती है ठंडक

इस समय हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ है और धूप निकल रही है। लेकिन अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंडक बढ़ सकती है और लोगों को मौसम के बदलते हालात के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख