राजनीति

#यूटिलिटी

December 13, 2025

हिमाचल: आसमान में छाए काले बादल- आज रात बर्फबारी का अलर्ट, बदला मौसम का मिजाज

आज हो सकती है बर्फबारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

weather alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है और मौसम का मिजाज लगातार ठंडा होता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। सुबह और देर रात के समय ठंड बढ़ने के कारण जनजीवन पर असर पड़ने लगा है।

 

राज्य के कई जिलों में सुबह-सवेरे घना कोहरा छाया हुआ नजर आ रहा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है और यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें : RTO ने भरा हिमाचल सरकार का खजाना- नियम तोड़ने पर काटे 3 करोड़ के चालान, जानें

आज हो सकती है बर्फबारी

मौसम विज्ञान विभाग ने 13 और 14 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार इन दिनों ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। 

दो जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी

बता दें कि मौसम विभाग ने विशेष रूप से मंडी और बिलासपुर जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह और देर रात के समय कोहरा अधिक घना हो सकता है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल: कार की फुटमैट के नीचे छुपा रखा था चिट्टा, पुलिस ने 3 युवकों को धरा- पहुंचे जेल

मौसम में देखी जा सकती है गिरावट 

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है, हालांकि बारिश या बर्फबारी के आसार फिलहाल नहीं हैं। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 18 °C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने का अनुमान है। 14 दिसंबर को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

जब अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 °C के आसपास रहेगा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ सकता है। ऊना जिले में मौसम कुछ हद तक शुष्क बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। 13 दिसंबर को ऊना में अधिकतम तापमान 26 9°C और न्यूनतम तापमान 7 9 °C रहने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, दो घरों के बुझे चिराग; एक की अगले माह होनी थी शादी

कांगड़ा  जिले में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 °C के आसपास रह सकता है। कांगड़ा जिले में भी तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को यहां अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 7 °C रहेगा। 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान घटकर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख