#यूटिलिटी
April 12, 2025
हिमाचल CM के चचेरे भाई कुलदीप सिंह का निधन, अंत्येष्टि में हमीरपुर पहुंचे सुक्खू
शाम तक शिमला लौट आएंगे
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के चचेरे भाई (ताया के पुत्र) कुलदीप सिंह का शनिवार को हमीरपुर में अमलैहड़ इलाके के गुजरेड़ा गांव में देहांत हो गया। 65 साल के कुलदीप सिंह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: तीन युवकों ने जाली दस्तावेज से हासिल की सरकारी नौकरी, अब होगी लाखों की रिकवरी
चचेरे भाई के देहांत की सूचना मिलते ही सीएम शनिवार दोपहर हमीरपुर पहुंचे और अंतिम संस्कार में भाग लिया। कुलदीप सिंह के बड़े बेटे ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त अमरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में टूटा 5 दशक पुराना पुल: सीमेंट भरे ट्रक का लोड नहीं सह पाया- हुआ ये अंजाम
बाद में सीएम ने दिवंगत कांग्रेसी नेता अवतार सिंह ठाकुर के घर पहुंचकर शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना दी। बेला पंचायत के 7 बार प्रधान अवतार सिंह ठाकुर का कुछ समय पहले निधन हो गया था। सीएम सुक्खू हमीरपुर ने शनिवार शाम को शिमला वापस लौटेंगे।
बता दें कि हिमाचल के हमीरपुर जिला के गलोड का जवान कुलदीप चंद बीते रोज जम्मू कश्मीर में आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे हमीरपुर जिला सहित गांव में भी मातम पसर गया था। जवान की मौत पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें : बॉर्डर पर आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ हिमाचल का एक और बेटा, इलाके में पसरा मातम
सीएम सुक्खू ने सूबेदार कुलदीप चंद के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक.संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।