#यूटिलिटी

March 15, 2025

बंबर ठाकुर के अपने ही लोगों ने शू*टआउट की साजिश में आरोपियों की मदद तो नहीं की ? 

पत्नी के सरकारी मकान से मिल रही थी पल-पल की खबर 

शेयर करें:

Bambar-Thakur-Bilaspur.jpg

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में बंबर ठाकुर पर हुई गोलीकांड में पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने अब तक जहां उस गाड़ी को जब्त कर लिया है, जिसमें आरोपी गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए थे। इसके साथ ही गाड़ी के चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब हमले में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल को भी मंडी के चक्कर से बरामद कर लिया है।

आरोपियांे को मिल रही थी पल पल की सूचना

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात का भी पता चला है कि गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। इन आरोपियों को कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पल पल की जानकारी भी मिल रही थी। अब सवाल यह उठा रहा है कि क्या आरोपियों को पल पल की सूचना देने वाले लोग क्या पहले से बंबर ठाकुर के घर पर मौजूद थे, या फिर बंबर ठाकुर के अपने ही लोग आरोपियों की मदद कर रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर के आरोप पर त्रिलोक जम्वाल का बड़ा बयान, बताया गैंगवार; जानें क्यों

 

बंबर ठाकुर ने अपने ब्यान में जहां भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल पर इस हमले के आरोप जड़े हैं। वहीं उन्होंने बिलासपुर सदर के कुछ कांग्रेसियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, लेकिन इनके घर से भाजपा कार्यालय चलते हैं। ऐसे में अब बंबर ठाकुर पर हमले पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया चालक, गाड़ी भी की जब्त


पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मंडी पुलिस का भी सहयोग इसमें ले रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इस मामले में विपक्ष यानी भाजपा ने भी प्रदेश की सुक्खू सरकार को जमकर घेरा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से प्रदेश में नशा, भू, और अवैध खनन माफिया सक्रिय है। 

बंबर ठाकुर ने भाजपा पर लगाए आरोप

बता दें कि गोलीकांड में घायल बंबर ठाकुर ने अस्पताल में उपचार के दौरान बयान दिया है कि मुझ पर हमला करने वाले नशा तस्कर थे। इन नशा तस्करों को भाजपा नेता त्रिलोक जम्वाल का संरक्षण है। उन पर हमला करने वालों को दूसरे राज्य से बुलाया गया था और उन्हें जंगल में अभ्यास भी करवाया गया था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल से बंबर ठाकुर का पहला बयान, 'नड्डा परिवार' और भाजपा पर लगाए आरोप


बंबर ठाकुर के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस के अपने ही नेता सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार बिलासपुर और हिमाचल की आम जनता की रक्षा कैसे करेगी। त्रिलोक जम्वाल ने तो यहां तक कहा है कि कल तक अगर आरोपियों को पकड़ा नहंी गया तो वह आंदोलन करेंगे और सोमवार को बिलासपुर बाजार बंद का आह्वान करेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख