राजनीति

#राजनीति

March 15, 2025

हिमाचल: बंबर ठाकुर के आरोप पर त्रिलोक जम्वाल का बड़ा बयान, बताया गैंगवार; जानें क्यों

त्रिलोक जम्वाल बोले बंबर ठाकुर का बेटा गोलीकांड में दो माह रहा जेल, जमानत पर है बाहर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

BJP MLA Trilok Jamwal Statement

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में होली पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ शूटरों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली बंबर ठाकुर और दो गोलियां उनके पीएसओ को लगी। गोली लगने से घायल हुए बंबर ठाकुर का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती बंबर ठाकुर ने इन हमलों के लिए भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल को दोषी ठहराया है। जिस पर अब त्रिलोक जम्वाल ने बड़ा बयान दिया है।

सेशन कोर्ट के बाहर चली गोली का मास्टरमाइंड कौन था

आज भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बंबर ठाकुर पर हुए हमले को गैंगवार बताया है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले यह बताएं कि इससे पहले पिछले साल मई महीने में सेशन कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में किसका बेटा अरेस्ट हुआ था। मुझ पर आरोप लगाने वाले बंबर ठाकुर का बेटा उस गोली कांड का मास्टरमाइंड निकला था, जो दो महीने जेल में भी रहा है और अब जमानत पर बाहर है। कल हुआ गोलीकांड उसी का नतीजा है और यह एक गैंगवार है।

पहले भी बंबर ठाकुर पर हो चुका है हमला

बता दें कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर इससे पहले भी कई बार हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर भी उनपर हमला हुआ था। इस दौरान 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 20 जून 2024 को बंबर ठाकुर पर हमले के मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर के बाहर गोलियां चलाई गई थी।

 

इस मामले में पुलिस ने बंबर ठाकुर के बेटे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 फरवरी को बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 9 जनवरी को कारतूस मामले में एक बार फिर गिरफ्तार किया था। इस दौरान बंबर ठाकुर ने आरोप लगाए थे कि उन पर जानलेवा हमला करने की तैयारी की जा रही है।  अब एक बार फिर बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है।  जिसके आरोप उन्होंने भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल पर लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया चालक, गाड़ी भी की जब्त

कांग्रेस की सरकार में बिहार बन रहा बिलासपुर

भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बिलासपुर जिला बिहार बनता जा रहा है। यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हिमाचल में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से बिलासपुर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश में कांग्र्रेस की सरकार बनने के बाद जब बिलासपुर जिला में इस तरह की घटनाएं होने लगी तो मैंने खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आगाह किया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल से बंबर ठाकुर का पहला बयान, 'नड्डा परिवार' और भाजपा पर लगाए आरोप

हर बड़ी घटना के बाद कांग्रेस बदल देती है एसपी

भाजपा विधायक ने कहा कि हमने सीएम सुक्खू से इस तरह की घटनाओं को रोकने की अपील की थी। लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और प्रदेश में हर तरह का माफिया सक्रिय हो गया। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि बिलासपुर में आए दिन गोलीबारी हो रही है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बिलासपुर में जब भी कोई बड़ी घटना होती थी, तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार यहां के एसपी को ही बदल देती है। छोटे से जिला बिलासपुर में अब तक चार एसपी को बदला जा चुका है।

कांग्रेस की सरकार में उनके ही लोग सुरक्षित नहीं

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते ही हमारे जिला में चिट्टा, नशा, भू, सूपारी और खनन माफिया सक्रिय हो गया है। जिसके चलते ही बीते रोज भी गोलीकांड हुआ है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार होते हुए भी जब उनके पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश की जनता कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से बिलासपुर में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर केस में चिट्टा माफिया का हाथ, बेटे ने भाजपा विधायक पर उंगली उठाई

कल तक दोषी नहीं पकड़े तो करेंगे बंद का आह्वान

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए और दोषियों को पकड़ कर उन्हें सख्त सजा दिलवानी चाहिए। त्रिलोक जम्वान ने कहा कि हमने आज राज्यपाल को डिप्टी कमीश्नर के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें हमने मांग की है कि अगर कल तक इस हमले के दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो सोमवार को भाजपा बिलासपुर बंद का आह्वान करेंगे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख