#यूटिलिटी

March 16, 2026

हिमाचल में कहर बन बरसा मौसम: दिन में हुआ अंधेरा, ओलावृष्टि ने तबाह कर दी फसलें

बर्फबारी से हजारों पर्यटक फंसे, गाड़ियों में काटनी पड़ी पूरी रात

शेयर करें:

shimla-Weather.jpg

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार को हालात ऐसे बने कि प्रदेश की राजधानी शिमला में दिन के समय ही अंधेरा छा गया। दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बन गया मानो रात हो गई हो। इस दौरान सड़कों पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियांे की लाइटें जलानी पड़ी। इतना ही नहीं दुकानदारों को भी दिन में ही अपनी दुकानों की लाइटों का जलाना पड़ गया। 

ओलावृष्टि से खेतों में बिछी सफेद परत

राजधानी के साथ.साथ ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज ओलावृष्टि हुई। खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जमने से पूरा इलाका सफेद नजर आने लगा। किसानों के अनुसार इस मौसम ने उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खासकर फूलगोभी, मटर और पत्थर वाले फलों की फसल को भारी क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सांसें थाम देने वाला VIDEO: पहाड़ियों से खिलौने की तरह लुढ़की कार, CCTV में कैद

ऊंचे क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी

उधर, लाहौल.स्पीति जिले के ऊंचे इलाकों में सुबह से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ गिरने से कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है। कई पहाड़ी सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और प्रशासन को भी राहत कार्य में जुटना पड़ा है।

अटल टनल के आसपास फंसे रहे पर्यटक

बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए। बताया जा रहा है कि बर्फ देखने पहुंचे कई पर्यटक वाहन फिसलन के कारण रास्ते में ही रुक गए और करीब एक हजार के आसपास वाहन पूरी रात बर्फ के बीच फंसे रहे। हालांकि प्रशासन ने अधिकांश पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों और होटलों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगेगा बिजली का झटका, महंगी होगी दें; 22 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री ने दिए प्रशासन को निर्देश

स्थिति को देखते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिकारियों से कहा है कि अटल टनल और आसपास के क्षेत्रों में फंसे सभी पर्यटकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए और किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात को घर में हुआ धमाका, लपटों में फंसी बुजुर्ग महिला- नहीं बच सकी

प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी और बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने असर दिखाया है। चंबा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा और अन्य ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। बर्फ और फिसलन के कारण प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने फोन नहीं दिया तो 13 साल के बेटे ने दे दी जा.न, सदमे में परिवार

आने वाले दिनों में भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह मिजाज अभी कुछ दिन और बना रहेगा। विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। 18 से 20 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख