#हादसा
March 16, 2026
हिमाचल में सांसें थाम देने वाला VIDEO: पहाड़ी से पलटे खाती गिरी कार; अंदर बच्चे चीख रहे थे बचाओ-बचाओ
कार में सवार बच्चे की चीखें सुन दौड़े लोग
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पहाड़ी से एक कार खिलौने की तरह लुढ़कते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी। यह हादसा पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में स्थित जीभी में रविवार शाम को हुआ। इस हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ऊपरी सड़क से फिसलते हुए पहाड़ी ढलान की ओर लुढ़क गई। यह पूरी घटना आसपास लगे कैमरे में भी दर्ज हो गई, जिसे देखकर कोई भी सिहर उठे।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 15 मार्च की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। कार तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद गाड़ी पहाड़ी से नीचे की ओर लुढ़कने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी कई बार पलटती हुई नीचे आई और एक सड़क से उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे का दृश्य बेहद भयावह था और कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग घबरा गए।
हिमाचल में सांसें थाम देने वाला वीडियो: पहाड़ियों से खिलौने की तरह लुढ़की कार pic.twitter.com/zRHLhcVOaY
— Vishal Rana (@VishalR77182544) March 16, 2026
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगेगा बिजली का झटका, महंगी होगी दें; 22 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर
जब कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क रही थी, उसी दौरान उसमें सवार एक महिला वाहन से बाहर छिटककर बीच ढलान में जा गिरी। वहीं कार नीचे सड़क पर जाकर पलट गई] जिसमें परिवार के अन्य सदस्य फंसे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे] जो हादसे के बाद डर और दर्द से जोर-जोर से रोने लगे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। समय रहते मदद मिलने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने फोन नहीं दिया तो 13 साल के बेटे ने दे दी जा.न, सदमे में परिवार
इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को केवल हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी की जान नहीं गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात को घर में हुआ धमाका, लपटों में फंसी बुजुर्ग महिला- नहीं बच सकी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि यहां की सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।