#यूटिलिटी

May 19, 2024

हिमाचल के 7 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, चलेगी गर्म लू; जानें कब मिलेगी राहत

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने से कई जिलों में लू चलने जैसे हालात हैं। राजधानी शिमला में भी इस समय तापमान अपने चरम पर है। कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है।  विभाग ने हिमाचल में हीट वेव का अलर्ट घोषित कर दिया है। मैदान ही नहीं बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी गर्म लू ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। प्रदेश के सबसे गर्म जिला में शुमार ऊना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

सात जिला में लू चलने का येलो अलर्ट

प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सात जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने हिमाल के सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा,ऊना, सोलन और शिमला में कुछ स्थानों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की ट्रांसजेंडर आइकन: स्कूल में सहा बुरा बर्ताव, फिर भी बनाई खुद की पहचान विभाग ने लोगों से सचेत रहने को कहा है। हालांकि मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान भी जताया है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को कुछ राहत जरूर मिलने के आसार हैं।

जानें 24 मई तक के मौसम के हाल

मौसम विभाग की मानें तो19 मई को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिर सकती है। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य के विभाग ने करवाया BJP प्रत्याशी के खिलाफ केस, धोखाधड़ी का आरोप 20 व 21 मई को मैदानी इलाकों को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। 22 से 24 मई तक समूचे प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ेगा।

15 मई से लगातार बढ़ रहा तापमान

बता दें कि हिमाचल में शनिवार को लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकांश क्षेत्रों में इस सीजन का शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। 15 मई से प्रदेश के अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें: इनसे मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने- कंगना

कहां कितना अधिकतम तापमान

ऊना 43.6 बिलासपुर 42.8 धौलाकुआं 42.4 बरठीं 40.7 कांगड़ा 39.8 सुंदरनगर 39.8 मंडी 39.4 चंबा 39.3 हमीरपुर 37.1 नाहन 37.1 साेलन 36.5 धर्मशाला 36.1 शिमला 30.0

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख