राजनीति

#यूटिलिटी

March 13, 2025

विधानसभा में सीएम सुक्खू और जयराम में तकरार, विपक्ष ने दूसरी बार किया वॉकआउट

हिमकेयर योजना पर छिड़ी जंग, मुख्यमंत्री के जवाब पर विपक्ष ने किया हंगामा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal-vidhan-sabha-BJP-Walkout

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन काफी हंगामेदार गुजरा। विपक्ष ने दो बार सदन से वॉकआउट किया। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हिमकेयर का 350 करोड़ निजी अस्पतालों पर लुटा दिया। जिस पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने के आरोप लगाए और विपक्ष के विधायक अपनी सीटों पर उठकर नारेबाजी करने लगे। उसके बाद वह सदन से बाहर चले गए।

मुख्यमंत्री पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

दरअसल सीएम सुक्खू दोपहर बाद जब राज्यपाल अभिभाषण पर चली चर्चा का जब जवाब दे रहे थे तो मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग और हिम केयर योजना पर बोल रहे थे। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री  सरकार को भी एनएसयूआई की छात्र राजनीति की तरह चलाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी तथ्य पर बात नहीं करते और लज्जाहीन होकर केवल झूठ बोलते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विस में विपक्ष का वॉकआउट: देहरा उपचुनाव को रद्द करने की उठाई मांग- पैसे बांटने का लगाया आरोप

हिमकेयर में भ्रष्टाचार की जांच करवाए सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने जवाब की शुरुआत में ही हिमकेयर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। निजी अस्पतालों का जिक्र किया। ऐसा है तो वह सत्ता में है उन्हें जांच करनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत की तर्ज पर अक्षरशः हिमकेयर योजना बनाई गई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल प्रदेश में मरीजों के दबाव को झेलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में लोगों को निजी अस्पतालों में भी हिमकेयर का लाभ दिया गया। लिहाज़ा हिमकेयर पर इस तरह के आरोप लगाना विकृत मानसिकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, घर में मची चीख-पुकार

नौकरशाही पर बोला हमला

इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की नौकरशाही को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारी एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। प्रदेश में अधिकारियों के बीच पदों के लिए होड मची हुई है और झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। ट्रांसफर इस सरकार में एक धंधा बन गया है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बिलासपुर की एक बेटी ने आवाज़ उठाई तो उस पर भी दबाव बनाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री का जवाब तथ्यों से परे है। ऐसे में मुख्यमंत्री का तथ्यहीन जवाब सुनने के लिए विपक्ष बाध्य नहीं है। जिसके बाद विपक्ष सदन में नारेबाजी करते हुए बाहर चला गया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख