#यूटिलिटी
December 16, 2025
हिमाचल में ठंड का कहर जारी : कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट
पर्यटन स्थलों पर बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे प्रदेश भर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से बारिश और हिमपात न होने के कारण अधिकतर क्षेत्र सूखी ठंड की चपेट में आ गए हैं, जिससे लोगों को सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटन स्थलों पर बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव संभव है, हालांकि इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है, जहां मौसम साफ होने से पर्यटन गतिविधियां जारी हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: संजौली ही नहीं... यहां भी सरकारी भूमि पर बना रखी हैं 3-3 अवैध मस्जिदें, उग्र हुए हिंदू संगठन
बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है।
⦁ शिमला में शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6°C दर्ज किया गया।
⦁ यह सामान्य से 4.9 °C अधिक रहा।
⦁ मैदानी और निचले जिलों में रातें शिमला से ज्यादा ठंडी रहीं।
⦁ कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 7.3 °C रहा।
⦁ मंडी में रात का तापमान 8.1 °C दर्ज किया गया।
⦁ बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 °C रहा।
⦁ ऊना में तापमान 7.7 °C दर्ज हुआ।
⦁ सोलन में सबसे कम 5.0 °C न्यूनतम तापमान रहा।
वहीं शिमला, कुफरी और मनाली में इस सप्ताह बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच शिमला, मनाली और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और बड़ी संख्या में पर्यटक सर्दियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। लेकिन पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही की उम्मीदों के बीच शिमला से हवाई सेवाओं का बंद होना चिंता का विषय बन गया है।
उड़ानें बंद होने से पर्यटन पर असर पड़ रहा है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बड़े और खास पर्यटक समय बचाने के लिए हवाई यात्रा पसंद करते हैं, लेकिन फ्लाइट्स बंद होने से उन्हें चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से आना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा समय लग रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने का*ट लिया महिला का गाल, लूटने में नाकाम रहने पर की नीच हरकत
वहीं पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने कहा कि हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। उड़ानों का खर्च ज्यादा होने के कारण वायबिलिटी गैप फंडिंग की समस्या आ रही है। इस बारे में सरकार को जानकारी दे दी गई है और जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।