राजनीति

#यूटिलिटी

May 23, 2025

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM सुक्खू, हिमाचल की वार्षिक कर्ज सीमा बढ़ाने का किया आग्रह

प्राकृतिक आपदा के आकलन का 9200 करोड़ जारी  करने का भी उठाया मुद्दा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhu delhi News

नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। बीते रोज गुरुवार को सीएम सुक्खू ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। गुरुवार देर शाम को सीएम सुक्खू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्मला सीतारमण से हिमाचल सरकार से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह किया। इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य की कर्ज सीमा को  पूर्ववर्ती रखने का मामला उठाया।

कर्ज सीमा बढ़ाने का आग्रह

बता दें  पूर्व की भाजपा सरकार के समय हिमाचल की वार्षिक ऋण लेने की सीमा 10 हजार करोड़ रुपए थी। जिसे बाद में केंद्र की मोदी सरकार ने घटा दिया था। जिससे प्रदेश सरकार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को गुरुवार को सीएम सुक्खू ने केंद्रीय वित मंत्री के समक्ष भी उठाया है। सीएम सुक्खू ने केंद्रीय वित मंत्री से हिमाचल की कर्ज सीमा को कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया है। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : मनरेगा लेबर के लिए खुशखबरी- केंद्र ने जारी किए 248 करोड़, दिसंबर से पेंडिग था भुगतान

प्राकृतिक आपदा के मांगे 9200 करोड़ रुपए

इसी तरह से हिमाचल के अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए सीएम सुक्खू ने वित्त मंत्री से हिमाचल के विभिन्न बजटीय एवं वित्तीय मुद्दों के समाधान का भी आग्रह किया। सीएम सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा के बाद हुए आलकन की 9200 करोड़ की धनराशि जारी करने का मामला भी उठाया और आग्रह किया कि इस राशि को जल्द जारी करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में ASI सस्पेंड, पेन ड्राइव छिपाने के आरोप- DGP की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

केंद्रीय वित मंत्री से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करीब एक घंटे तक प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जहां प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त बजट देने पर चर्चा की। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान राजस्व घाटा अनुदान की धनराशि घटकर 3257 करोड़ रह गई है। जिस पर भी उन्होंने निर्मला सीतारमण से चर्चा की है। 

यह भी पढ़ें : पंचत्तव में विलीन हुए शहीद नवीन, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि- मां ने कांपते हाथों से संभाला तिरंगा

सीएम ने तुर्की से सेब आयात के मुद्दे पर भी निर्मला सीतारमण से चर्चा की है और प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में सर्वव्यापी वृद्धि करने का भी आग्रह किया। इससे पहले सीएम सुक्खू ने गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी मुलाकात की थी और प्रदेश के हितों पर चर्चा की थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख