#यूटिलिटी
May 13, 2025
CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर क्लिक कर देखें अपनी मार्कशीट
17 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था
शेयर करें:
शिमला/नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। लाखों विद्यार्थियों के इंतजार को खत्म करते हुए बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए हैं।
इस वर्ष करीब 17 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन देशभर में फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, इस साल की परीक्षा में 88.39 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 और लड़कों का 85.70 रहा है। यानी इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.gov.in