राजनीति

#यूटिलिटी

March 2, 2025

हिमाचल: ITBP कैंप के पास भीषण एवलांच, बाल-बाल बच गए हमारे जवान 

कैंप से महज 200 मीटर दूर रुक गईं बर्फ की बड़ी चट्टानें 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Avalanche near Lahaul-Spiti ITBP camp

मनाली। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर हुए एक भीषण हिमस्खलन में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, यानी ITBP के जवान बाल-बाल बच गए। बर्फ से लदे सफेद पहाड़ों से बड़ी चट्टानें ITBP कैंप के ठीक सामने गिरीं। सौभाग्य से कोई भी चट्टान कैंप तक नहीं पहुंच पाईं और कोई भी जनहानि नहीं हुई।

बर्फ हटा रहे थे जवान

स्पीति घाटी में ग्यू गांव के पास हुए भीषण एवलांच से आसपास के पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि हिमखंड ITBP कैंप से मात्र 200 मीटर पहले ही थम गया। जानकारी के अनुसार ग्यू में स्थित आईटीबीपी कैंप के पास ये घटना तब हुई, जबकि आईटीबीपी के जवान बर्फ हटाने का काम कर रहे थे। जवानों ने हिमस्खलन होता देखा तो वे मौके से भाग खड़े हुए। इस वजह से उनकी जान बच गई।

 

यह भी पढ़ें : नाराज अनुबंध कर्मचारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, घिर गई सुक्खू सरकार

डीसी ने लोगों को किया आगाह

बीते गुरुवार से जारी भारी बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति में कई जगहों पर  हिमस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं। ब तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हो रहे हिमस्खलन से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। मनाली की ओर धुंधी में अटल टनल के पास हुए हिमस्खलन ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया था, जिसे बीआरओ की टीम ने रविवार को बहाल कर दिया है। लाहौल-स्पीति के डीसी ने भारी हिमपात के कारण हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरे नोर्थ इंडिया में फैला रखा था नशे का नेटवर्क, पुलिस ने अब तक धरे 44 तस्कर

चंबा के पांगी में 12 घर हिमस्खलन की चपेट में आए

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के पांगी में भी शुक्रवार को इसी तरह का हिमस्खलन हुआ था। इस हिमस्खलन ने जहां करीब 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं एक स्वास्थ्य केंद्र भी इसकी चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई, लेकिन लोगों के घरों को इससे भारी नुकसान हुआ था। प्रशासन ने इन घरों में रहने वाले लोगों के रहने की व्यवस्था किसी दूसरे स्थान पर की थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख