शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। आज की कैबिनेट बैठक बेरोजगारों के लिए राहत भरी रही। सुक्खू कैबिनेट ने आज प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1200 से अधिक पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की। वहीं 200 युवाओं को सब्सिडी पर ई टैक्सी देने का भी फैसला लिया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी दी।
पशुपालन सहित इन विभागों में भर्ती
- कैबिनेट बैटक में पशुपालन विभाग में 1000 पशु मित्रों ;मल्टी टॉस्क वर्करद्ध की भर्ती को मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट में पशु मित्र पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी है।
- जिन वेटनरी में क्लास.फोर के पद खाली हैं, वहां पशु मित्र रखे जाएंगे।
- कैबिनेट की बैठक में हिमाचल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है।
- कैबिनेट बैठक ने फैसला लिया है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 300 से अधिक है, उन स्कूलों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार अभी
- 100 लाइब्रेरियन के पदों पर भरेगी। बाद में अन्य स्कूलों में भी पद भरे जाएंगे।
- कैबिनेट बैठक में राजस्व विभाग में 10 पद सीनियर असिस्टेंट और 15 जेओए आईटी के पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई है।
- कैबिनेट बैठक मंे हिमाचल के हमीरपुर जिला में स्थित राज्य चयन आयोग में एक पद प्रोग्राम का भी भरने का निर्णय लिया गया है।
- कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के पांच पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई।
- कैबिनेट बैठक में आयुष विभाग में बैचवाइज आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पांच पद भरने को मंजूरी दी गई।
बेरोजगारों को राहत
- कैबिनेट बैठक में बेरोजगार युवाओं के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत नई गाइडलाइन को मंजूरी प्रदान की गई है। जिसके तहत युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक टैक्सी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
- कैबिनेट ने 200 से 300 नई गाड़ियां बेरोजगार युवाओं को देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: 300 बेरोजगारों को मिलेंगी गाड़ियां, पशु चारा अनुदान भी बढ़ाया
इनका बढ़ाया मानदेय
कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग में ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों और एक्स.रे तकनीशियनों का मासिक मानदेय 25,000 रुपए करने का निर्णय लिया है। इन्हें पहले 17,820 रुपए और 13,100 रुपए मिलता था।
कैबिनेट बैठक में राज्य में वास्तविक वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सीएसआर के तहत निजी उद्यमियों की ओर से अवक्रमित वन भूमि पर वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री हरित अंगीकरण योजना को मंजूरी दी गई।
पशु चारा अनुदान बढ़ाया
- कैबिनेट बैठक में प्रदेश की गौशालाओं में पशु चारे की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले गौशालाओं में प्रति पशु 700 रुपए दिए जाते थे।
- हिमाचल सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 1200 रुपए अनुदान देने को मंजूरी प्रदान की है। यह फैसला गौ सदन संचालकों की मांग पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की बेटी का हालचाल लेने पहुंचे सीएम सुक्खू, सियासी गर्मी में दिखी नरमी की झलक
पीडब्ल्यूडी का डिजाइन विंग सिविल में मर्ज
- कैबिनेट बैठक में विक्रमादित्य के लोक निर्माण विभाग के डिजाइन विंग को सिविल विंग में मर्ज करने की मंजूरी प्रदान की। दोनों कैटेगरी के कर्मचारियों की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया।
- कैबिनेट बैठक में कुल्लू जिला के निरमंड विकास खंड में पशु औषधालय सराहन का नाम बदलकर पशु औषधालय बागा सराहन रखने को भी स्वीकृति प्रदान की।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा बयान- शिमला से शिफ्ट नहीं होंगे कोई भी दफ्तर, खबरों को बताया अफवाह
तारा देवी मंदिर के पास का वन क्षेत्र हरित क्षेत्र घोषित
कैबिनेट बैठक में राजधानी शिमला में धड़ाधड़ हो रहे निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी दे दी।
नए प्रावधान के अनुसार ऐसे निर्माण सड़क के स्तर से कम से कम एक मीटर नीचे होने चाहिए, जिसका उद्देश्य आगंतुकों के लिए घाटी के सौंदर्य आकर्षण को संरक्षित करना है।