#यूटिलिटी

February 14, 2025

कंगना ने कैफे की ओपनिंग में गांव के बुजुर्गों को बनाया विशेष मेहमान, दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक

कंगना के कैफे में वेज थाली 680, नॉनवेज 850 रुपए,में मिलेगी; 30 रुपए में चाय

शेयर करें:

Kangana Ranaut Manali

मनाली। बॉलीवुड से राजनीति में आई हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब व्यवसाय की दुनिया में कदम रख दिया है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुल्लू जिला के मनाली में "द माउंटेन स्टोरी" नाम से एक कैफे (रेस्टोरेंट) खोला है, जिसकी शुरूआत आज यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर की। अपने रेस्टोरेंट की ओपनिंग से पहले कंगना ने पारंपरिक परिधान में कार्तिक स्वामी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और उसके बाद अपने रेस्टोरेंट की ओपनिंग की।

गांव के बुजुर्गों को विशेष मेहमान बनाकर बुलाया

कंगना रनौन के कैफे की ओपनिंग में उसके पिता अमरदीप रनोट और माता आशा रनोत भी मौजूद रहे। कंगना ने आज अपने कैफे की ओपनिंग के मौके पर गांव के बुजुर्गों को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया और उन्हें अपने रेस्टोरेंट में खाना खिलाया। कंगना रनौत ने आज अपने कैफे की ओपनिंग के मौके पर पारंपरिक परिधान पहना था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामा के घर गया था युवक, घबराकर पत्नी को किया फोन- सुबह जंगल में मिली देह

पहाड़ी शैली में बनाया है कैफे

बता दें कि कंगना रनौत ने मनाली के प्रीणी में पहाड़ी शैली में यह कैफे बनाया है। इस कैफे के आसपास के पहाड़ इसे और भी सुंदर बना रहे हैं। इस कैफे के अंदर हो या बाहर हर बैठने वाले स्थान पर पहाड़ी झलक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं इस कैफे का स्टॉफ भी पारंपरिक हिमाचली और कुल्लवी वेशभूषा में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

जानें कितने में मिलेगी वेज नॉनवेज की थाली

कंगना रनौट के इस कैफे में वेज और नॉनवेट दोनों ही तरह का खाना लोगों को मिलेगा। कंगना के कैफे में वेज खाने की थाली की बात करें तो उसके लिए 680 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से नॉन वेज की थाली 850 रुपए में मिलेगी। एक थाली में परोसे गए खाने के अलावा अगर कोई ग्राहक और खाने की डिमांड करता है, तो उसे इसके लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इसी तरह से कंगना रनौट के कैफे में एक चाय का कप 30 रुपए में मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान- अब कॉलेजों में फ्री पढ़ेंगे स्टूडेट्स, यहां जानें पूरी खबर 

बचपन की यादों से प्रेरित होकर खोला कैफे

कंगना रनौत ने एक सप्ताह पहले अपने कैफे का एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में कंगना ने कहा था कि द माउंटेन स्टोरी कैफे उनकी बचपन की यादों और उसकी मां द्वारा पकाए गए खाने की खुशबू से प्रेरित है। वीडियो में कंगना ने अपने पूरे कैफे को दिखाया था। इसके अलावा उसने हिमाचली थाली और अन्य स्थानीय डिश को भी दिखाया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का मिशन क्लीन, 4 किलो चरस के साथ धराया शख्स

होटल भी खोलेगी कंगना रनौत

बता दें कि मूल रूप से मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के भांबला की रहने वाली कंगना रनौत ने एक अभिनेत्री से अपने करियर की शुरूआत की। कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बाद कंगना ने राजनीति में एंट्री मारी और हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद बनी। सांसद बनने के बाद अब कंगना ने व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा है। कंगना मनाली में कैफे खोलने के बाद अब होटल भी खोलना चाहती है। इसके लिए कंगना ने मनाली में ही जमीन भी खरीद ली है। 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख