#खेल

February 16, 2025

आ गया IPL 2025 का पूरा शेड्यूल: धर्मशाला में होंगे तीन मैच, जानें कब और किसके साथ

धर्मशाला में होंगे 4,8 और 11 मई को तीन मुकाबले

शेयर करें:

D:\N4H\IPL-season-2025-schedule-Released

धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बड़ी बात यह है कि इस बार आईपीएल 2025 के तीन मैच दुनिया के सबसे खूबसुरत स्टेडियमों में शुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाएंगे।

आज बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

आज रविवार को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी किया। इस टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को ईडन गार्डन में केकेआर और आरसीबी के मुकाबले के साथ होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबला भी ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। पिछली बार आयोजित आईपीएल की ही तरह इस बार के आईपीएल 2025 में भी 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिहाड़ी लगाने गया था युवक, ऊपर गिर गई मकान की दीवार- नहीं बच पाया

22 मार्च से 25 मई तक चलेगा आईपीएल

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार आईपीएल सीजन-2025 22 मार्च से 25 मई के बीच होगा। जिसमें 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल सहित कुल 74 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। इस दौरान दोपहर को होने वाले मुकाबले साढ़े तीन बजे खेले जाएंगे, जबकि शाम के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसी बात से परेशान थी महिला, बिना किसी को कुछ बताए छोड़ी दुनिया

धर्मशाला में होंगे तीन मुकाबले

पिछली बार की ही तरह इस बार भी आईपीएल सीजन 2025 में तीन मुकाबले धौलाधार में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहला मुकाबला 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच खेला जाएगा। इसी तरह से दूसरा मुकाबला 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच और तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को खेला जाएगा।

क्रिकेट के शौकीनों में खुशी की लहर

बता दंे कि हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट का शौक रखने वाले लंबे समय से आईपीएल 2025 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी आईपीएल के कुछ मैच धर्मशाला में होंगे। अब आईपीएल 2025 के इस शेड्यूल से क्रिकेट के शौकीनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शनिवार, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  2. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, रविवार, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
  3. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, रविवार, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  4. दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, सोमवार, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
  5. गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, मंगलवार, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  6. राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बुधवार, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
  7. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, गुरुवार, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  8. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुक्रवार, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  9. गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, शनिवार, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  10. दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, रविवार, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
  11. राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
  12. मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मंगलवार, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  13. लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स, बुधवार, 01 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, बुधवार, 02 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  15. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुरुवार, 03 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  16. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शुक्रवार, 04 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  17. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शनिवार, 05 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
  18. पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शनिवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  19. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, रविवार, 06 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
  20. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, रविवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  21. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  22. पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  23. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  25. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  26. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  27. पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  28. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  29. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  30. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  31. पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, मंगलवार, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  32. दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
  33. मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुरुवार, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, शुक्रवार, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  35. गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शनिवार, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
  36. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, शनिवार, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
  37. पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  38. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  39. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, सोमवार, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  40. लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मंगलवार, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  41. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, बुधवार, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुरुवार, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  43. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शुक्रवार, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  44. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, शनिवार, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  45. मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, रविवार, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
  46. दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
  47. राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, सोमवार, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
  48. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मंगलवार, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
  49. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, बुधवार, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  50. राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुरुवार, 01 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
  51. गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शुक्रवार, 02 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शनिवार, 03 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  53. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, रविवार, 04 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
  54. पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, रविवार, 04 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
  55. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सोमवार, 05 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  56. मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, मंगलवार, 06 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  57. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बुधवार, 07 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  58. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 08 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
  59. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  60. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शनिवार, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  61. पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, रविवार, 11 मई, दोपहर 3:30, धर्मशाला
  62. दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, रविवार, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
  63. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, सोमवार, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मंगलवार, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  65. गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बुधवार, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  66. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  67. राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शुक्रवार, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
  68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शनिवार, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  69. गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 18 मई, दोपहर 3:30, अहमदाबाद
  70. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, रविवार, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  71. क्वालीफायर 1, मंगलवार, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  72. एलिमिनेटर, बुधवार, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  73. क्वालीफायर 2, शुक्रवार, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  74. फाइनल, रविवार, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख