#खेल
July 13, 2025
हिमाचल की दो बेटियों का भारतीय टीम में हुआ चयन, चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
चीन में भारत के लिए खेलेंगी हिमाचली बेटियां
शेयर करें:
शिमला/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां दिन प्रतिदिन प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमका रही हैं। इस कड़ी में अब सूबे की दो और बेटियों का नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल, इन दो बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी जगह बनाई है। जिसमें एक बेटी राजधानी शिमला तो दूसरी बेटी जिला सिरमौर कि रहने वाली हैं जो अब एशिया कप महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चीन में 14 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाली टीमें वर्ष 2026 में होने वाले महिला सॉफ्टबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
यह भी पढ़ें : मां की गोद से छिटक कर ब्यास में गिरी 5 साल की मासूम, झूले से पार कर रहे थे नदी
ऐसे में भारत की ओर से इन होनहार खिलाड़ियों की भागीदारी बेहद अहम मानी जा रही है। इनमें एक खिलाड़ी शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र की कविता ठाकुर और सिरमौर जिले के नौहराधार की कृषिका हैं।
कविता ठाकुर बीते 8 वर्षों से सॉफ्टबॉल खेल रही हैं और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं कृषिका भी पिछले 5 वर्षों से इस खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पहले भी राज्य और देश को गौरवान्वित कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेब से लदे सैंकड़ों पेड़ों पर चली आरी, लोगों में आक्रोश; बोले- 10 दिन में होना था तुड़ान
इन बेटियों के चयन पर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष व चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, एसोसिएशन के सचिव संतोष चौहान और अन्य सदस्यों ने इन दोनों बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि यह चयन राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।