राजनीति

#खेल

December 6, 2025

देशभर में छाई हिमाचल की वंशिका- बॉक्सिंग में जीता मेडल, पिता बोले- बेटी पर गर्व

बेटी की जीत पर भावुक हुए पिता, बोले बेटी ने गर्व से चौड़ा कर दिया सीना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vanshika kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। प्रदेश की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी की होनहार बेटी वंशिका गोस्वामी ने कर दिखाया है।

 

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग रिंग में ऐसा पंच मारा कि पूरा प्रदेश गर्व से झूम उठा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किया है। वंशिका की यह जीत साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों] तो छोटे गांव की बेटियां भी बड़े मंच पर कमाल कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बेटी को जन्म दिया और दुनिया छोड़ गईं 33 साल की शगुन - अस्पताल में हंगामा

राजस्थान में दिखाया दम

यह प्रतियोगिता राजस्थान के भारतगढ़ में आयोजित की गई थी। यहां देश भर के चुनिंदा और बेहतरीन खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन वंशिका ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। रिंग में उनका प्रदर्शन इतना शानदार था कि वह फाइनल तक पहुंचीं और सिल्वर मेडल जीतकर ही लौटीं। राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की छात्रा वंशिका की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल का मान बढ़ाया है।

 

यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण

पिता बोले. बेटी ने गर्व से सीना किया चौड़ा

बेटी की इस शानदार जीत पर पिता शशि गोस्वामी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वंशिका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत पसीना बहाया है। आज उसकी मेहनत रंग लाई है और उसने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब वंशिका ने बॉक्सिंग में अपना लोहा मनवाया हो। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए स्थानीय विधायक संजय रतन ने उन्हें पहले भी सम्मानित किया था और हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा बना आफत- 72 साल का बुजुर्ग भी कर रहा था तस्करी, पुलिस ने धरे 3 आरोपी

लोगों की मांग. सरकार दे उचित सम्मान

विधायक संजय रतन ने इस जीत पर वंशिका और उनके परिवार को बधाई दी है। वहीं, ज्वालामुखी के स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से एक खास अपील की है लोगों का कहना है कि वंशिका जैसी प्रतिभावान खिलाड़ी को सरकार की तरफ से उचित मान.सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में वह देश के लिए गोल्ड मेडल ला सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख