#धर्म

November 1, 2025

2 नवंबर को करें तुलसी विवाह, सिंगल लोगों को मिलेगा हमसफर; पति-पत्नी में खटास होगी दूर

वैवाहिक जीवन के लिए शुभ तुलसी विवाह

शेयर करें:

Tulsi Pooja 2025

शिमला। हिंदू धर्म में कई प्रकार की पूजा, व्रत आदि मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है तुलसी विवाह जो हिंदू समाज के लिए बहुत मायने रखता है। गौरतलब है कि इस बार तुलसी विवाह 2 नवंबर (रविवार) को सर्वार्थ सिद्धि योग में है। अगर आप चाहते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएं तो आपको भी तुलसी विवाह करना चाहिए। वहीं अगर आपका रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा तो भी आपको ये करनी चाहिए।

घर पर इकट्ठा कर लें सामग्री

तुलसी विवाह घर पर ही किया जाता है। इसके लिए पूजा की सामग्री बहुत महत्व रखती है। ऐसे में पूजा से पहले ही सारी सामग्री जुटा लेनी चाहिए क्योंकि कुछ सामान आसान से नहीं मिलते।

यह भी पढ़ें: सांसद अनुराग के पास रोते हुए पहुंचे परिजन, बोले- थाइलैंड भेजे थे बच्चे, अब नहीं चल रहा पता

तुलसी विवाह की पूजा सामग्री

  • तुलसी का एक पौधा
  • फूल, फूलों की माला
  • 16 श्रृंगार का सामान
  • एक लाल रंग की चुनरी
  • एक पीला कपड़ा या धोती
  • पंचामृत, शहद, गाय का घी
  • मिट्टी का दीया, रुई की बाती
  • अक्षत्, सिंदूर, कुमकुम, कच्चा सूत
  • भगवान शालिग्राम की एक मूर्ति या शालिग्राम का पत्थर
  • मूली, गन्ना, मौसमी फल में अमरूद, आंवला, शकरकंद, सिंघाड़ा, सीताफल आदि 
  • तुलसी विवाह कथा, तुलसी चालीसा, तुलसी जी की आरती, विष्णु सहस्रनाम, तुलसी विवाह मंगलाष्टक आदि की पुस्तक 

यह भी पढ़ें: चिंतपूर्णी के दरबार में आस्था का नजारा : मां घुटनों के बल तो बेटी दंडवत प्रणाम करते पहुंची मंदिर

तुलसी विवाह का मुहूर्त

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि
  • इस तिथि में प्रदोष काल में तुलसी विवाह करते हैं
  • तिथि का प्रारंभ 2 नवंबर (रविवार) सुबह 7:31 बजे से
  • तिथि का समापन 3 नवंबर (सोमवार) सुबह 5:07 बजे पर

आपकी मनोकामनाएं होंगी पूरी

तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग सुबह में 7:31 बजे से शाम 5:03 बजे तक रहेगा लेकिन तुलसी विवाह सर्वार्थ सिद्धि योग में ही होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5:03 बजे से लेकर रात तक है। इस योग में आप जिस शुभ मनोकामना से तुलसी विवाह का आयोजन करेंगे, वो सफल सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्कूल से लौट रहा मासूम गेट के नीचे दबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

मधुर होगा पति-पत्नी का रिश्ता

तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। पति-पत्नी में खटास दूर होती है और दोनों के संबंध मधुर होते हैं। वहीं तुलसी विवाह से लोगों की शादियां भी पक्की होती हैं।

साल भर में ही हो जाएगी शादी

अगर किसी के विवाह में देरी हो रही है, शादी की बात पक्की नहीं हो पा रही है तो घर में तुलसी विवाह का आयोजन करें। एक साल के अंदर शादी पक्की हो सकती है और जल्द विवाह के योग बनेंगे।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख