राजनीति

#धर्म

September 29, 2025

आठवीं शारदीय नवरात्रि: मां महागौरी का दिन आज, सफेद चीजें चढ़ाने से मिलेगा आशीर्वाद

ज्यादा शुभ और मंगलदायी होती है महाअष्टमी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज अष्टमी है, आज का दिन मां महागौरी का होता है। आज इन्हीं की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां भगवती धरती पर आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। सफेद रंग को धारण करने वाली मां महागौरी वृषभ की सवारी करती हैं।

महाअष्टमी ज्यादा शुभ व मंगलदायी 

नवारत्रि के 9 दिनों में महाअष्टमी और ज्यादा शुभ और मंगलदायी मानी जाती है। आज के दिना मां महागौरी की पूजा होती है। माता का महागौरी स्वरूप बहुत ही तेजवान माना गया है। मां की पूजा सबसे जल्दी फलदायी होती है।

 

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ाने हिमाचल दौरे पर आ रहे जेपी नड्डा, जानें कब

महादेव की अर्धांगिनी के रूप में पूजा 

मां महागौरी भगवान महादेव की अर्धांगिनी के रूप में भी पूजी जाती हैं। अगर कोई साधक मां महागौरी की पूजा सच्चे मन से करता है तो उसपर देवी मां अपनी कृपा बरसाती हैं। देवी के सच्चे साधक को हर तरह की सिद्धि प्राप्त होती है। 

मां 2 भुजाओं से दे रहीं है आशीर्वाद

कहा जाता है कि मां महागौरी की 4 भुजाएं हैं। इनमें से दो भुजाएं आशीर्वाद मुद्रा में हैं। वहीं दो अन्य भुजाओं में माता ने शस्त्र थामे है। मां का रंग सफेद है जो देखने में बहुत तेजवान और आकर्षक लगता है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य के लिए लक्की साबित हुई अमरीन: शादी होते ही मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, लंदन में होंगे सम्मानित

कैसे करें पूजा ?

  • साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान व ध्यान करना चाहिए
  • फिर साधक मां के व्रत और पूजन का संकल्प लेना चाहिए
  • घर के ईशान कोण में देवी की मूर्ति रख जल से स्नान करवाएं
  • इसके बाद साधक मां महागौरी को सफेद फूल अर्पित करे
  • अब देवी को धूप-दीप, चंदल-रोली, फल-मिठाई अर्पित करें 
  • माता के मंत्र का जप और उनके स्तोत्र का पाठ करें

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 19 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ खड्ड में गया था नहाने, नहीं आता था तैरने; डूब गया

मां को चढ़ाएं उनकी पसंदीदा चाजें

भक्तों को मां महागौरी की पूजा में उनकी प्रिय चीजें चढ़ानी चाहिए। इससे मां उनकी मनोकामना पूरी करती हैं। सफेद फूल चढ़ाने से मां खुश होती हैं। वहीं भोग में नारियल या खीर चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया जा सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख