#राजनीति

September 29, 2025

पंचायत चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ाने हिमाचल दौरे पर आ रहे जेपी नड्डा, जानें कब

पंचायत चुनाव से पहले नड्डा का दौरा माना जा रहा अहम

शेयर करें:

JP Nadda

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने हाल ही में सभी जिलों में मोर्चों पर जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी कर दी हैं। इसी बीच अब पार्टी में जोश और ऊर्जा भरने के लिए खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

जेपी नड्डा 3 तीन रहेंगे हिमाचल

सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा 30 सितंबर की शाम बिलासपुर पहुंचेंगे और सीधे धौलरा में आयोजित शारदोत्सव की आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उनका विजयपुर स्थित निवास पर होगा। अगले दिन पहली अक्तूबर को वे विजयपुर में रहकर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने पहुंच सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य के लिए लक्की साबित हुई अमरीन: शादी होते ही मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, लंदन में होंगे सम्मानित

शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान

2 अक्तूबर को शारदोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके बाद लुहणूघाट पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में भी वे मौजूद रहेंगे।

एम्स बिलासपुर स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि

अपने प्रवास के अंतिम दिनए 3 अक्तूबर को नड्डा एम्स बिलासपुर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे। हालांकि उनके दौरे का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों का चिट्टा पकड़ा, अब तक की सबसे बड़ी खेप

पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेपी नड्डा का यह दौरा केवल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह प्रदेश भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी होगा। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और नड्डा का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने का काम करेगा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पंचायत चुनाव को भविष्य की रणनीति का पहला चरण माना जा रहा है और ऐसे में भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत अहम माना जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख