#धर्म

September 6, 2025

कल हिमाचल समेत पूरा देश देखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए हो सकता है हानिकारक

3.30 घंटे तक रहेगा ग्रहण

शेयर करें:

Lunar Eclipse 2025

शिमला। हिमाचल के साथ-साथ पूरे देश में 7-8 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। खगोल विज्ञान केंद्र के मुताबिक देश के सभी स्थानों में ये देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ग्रहण से जुड़ी जानकारियां।

पृथ्वी की उपछाया में आएगा चंद्रमा

7 सितंबर को चंद्रमा देर शाम पृथ्वी की उपछाया में जाएगा। ये 8 सितंबर को अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटों तक जारी रहेगा। भारत में ग्रहण के सभी चरण, पूर्णता सहित पूरे देश में दिखाई देंगे।

8 सितंबर को खत्म होगा ग्रहण

चंद्रग्रहण का स्पर्श 7 सितंबर को भारतीय समय के हिसाब से रात 9:57 पर होगा। 8 सितंबर दोपहर 1:27 बजे ग्रहण खत्म होगा। ग्रहण की पूर्णता 7 सितंबर 11 बजे शुरू होगी व ग्रहण की पूर्णता का अंत 8 सितंबर 12:23 बजे पर होगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हेलीपैड के पास मिला इंसान का सि*र, किसी बड़ी साजिश की आशंका !

2026 में होगा अगला चंद्रग्रहण 

ग्रहण 3.30 घंटे की समय अवधि का होगा। वहीं, ग्रहण के पूर्णता की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है। देश में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। देश में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 में हुआ था जो आंशिक ग्रहण था।

पूर्णिमा को होता है चंद्रग्रहण

ग्रहण खगोलीय घटना है। चंद्रग्रहण का असर सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी जरूरी है। चंद्रग्रहण पूर्णिमा को होता है, जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें : कुल्लू लैंडस्लाइड: कश्मीरी युवकों की ऑटो में देह लेने से परिजनों ने किया इंकार, किए एयरलिफ्ट

पृथ्वी की प्रच्छाया से ढकना

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक जाता है। आंशिक चंद्रग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

समय रहते भोजन से निवृत

सूतक सात को दोपहर 12:57 बजे से लगेगा। वहीं ग्रहण प्रारंभ विरल छाया में प्रवेश रात्रि 8:58 पर प्रवेश करेगा। ग्रहण स्पर्श रात्रि 9:57 के बाद शुरू होगा। विरल छाया निर्गम रात्रि 2:25 पर होगा। पूर्णिमा के दिन जिन लोगों को श्राद्ध करना है, वे दोपहर 12:57 बजे तक ही भोजन से निवृत हो जाएं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट की HRTC को सख्त चेतावनी: 3 सप्ताह में एरियर भुगतान नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

राशि के अनुसार देखें ग्रहण

कुंभ और मीन राशि वालों को नहीं देखना चाहिए ग्रहण।
मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
मिथुन, सिंह, तुला, मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। 
कर्क, वृश्चिक, मीन, कुंभ राशि वालों के लिए खराब रहेगा। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख