#धर्म

September 20, 2025

हिमाचल: इस बार 9 नहीं 10 दिन होंगी नवरात्रि, जानें क्यों बढ़ गया एक दिन

इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

शेयर करें:

Happy Navratri

शिमला। प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि का समापन 1 अक्तूबर को दुर्गा नवमी के साथ होगा। खास बात ये है कि इस बार नवरात्रि 9 दिन की नहीं बल्कि 10 दिनों की होगी। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है, आइए जानते हैं।

9 दिन नहीं 10 दिन नवरात्रि

गौरतलब है कि इस बार नवरात्रि की एक तिथि तृतीया/चतुर्थी दो दिन रहेगी। यही वजह है कि इस बार 9 नहीं बल्कि 10 नवरात्रि हैं। पंचांग भेद के चलते नवरात्रि की तिथियों की घट-बढ़ होती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का जवान कुपवाड़ा में हुआ शहीद, परिजन कर रहे थे छुट्टी आने का इंतजार

दो दिन मनाई जाएगी चतुर्थी

कुछ पंचांगों के मुताबिक चतुर्थी तिथि दो दिन मनाई जाएगी। वहीं कुछ में तृतीया तिथि दो दिन बताई गई है। 9 सालों बाद इस बार 2025 में 10 दिनों की नवरात्रि मनाई जाएगी। इससे पहले साल 2016 में ऐसा हुआ था।

राष्ट्रीय पंचांग से में तृतीया तिथि

भारत सरकार के प्रकाशित राष्ट्रीय पंचांग के अनुसार इस बार तृतीया तिथि दो दिन 24-25 सितंबर को पड़ेगी। हालांकि कई ज्योतिषों का कहना है कि चतुर्थी तिथि 25 और 26 दो दिन रहेगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : बुजुर्ग नशा तस्कर का शैतानी दिमाग देख चकराई पुलिस, जानें घर में कहां छुपाता था खेप

पूजा के लिए मिलेगा 1 और दिन

तिथियों के इस घट-बढ़ के चलते भक्तों को देवी की पूजा के लिए एक दिन और मिल जाएगा। नवरात्रि की समाप्ति 1 अक्टूबर को हो रही है। वहीं दशहरा 2 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां

माता के वाहन की बात करें तो ये पहले नवरात्रि के वार पर निर्भर होता है। इस बार नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहे हैं। अगर नवरात्रि की शुरूआत सोमवार को होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपदा पीड़ितों को नहीं मिल रहा खाना, यहां जंगल में फेंक दिया कई क्विंटल सरकारी राशन

सुख-समृद्धि का प्रतीक है हाथी

हाथी को धन-धान्य, सुख-समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा के हाथी पर सवार होकर आने से भारत व समाज के लिए सुख-समृद्धि और उन्नति के योग बनेंगे।

मां के 9 स्वरूपों की होती पूजा

नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनमें मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्माण्डा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी व मां सिद्धिदात्री शामिल हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख