#विविध

September 20, 2025

हिमाचल का जवान कुपवाड़ा में हुआ शहीद, परिजन कर रहे थे छुट्टी आने का इंतजार

कई आतं*कियों को ढेर कर पाई बलेदव ने शहादत

शेयर करें:

MARTYR HAVALDAR BALDEV CHAND

बिलासपुर। वीरभूमि हिमाचल के सैकड़ों वीर जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। अब हिमाचल ने एक और लाल ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं। बिलासपुर जिले का बेटा बलदेव चंद कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया है।

हिमाचल का एक और जवान शहीद

परिजनों को आज दोपहर को बेटे की शहादत की सूचना मिली है। बलदेव चंद की शहादत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि, पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चार युवकों के पास मिला लाखों के चिट्टा, पंजाब से सप्लाई लेकर आए थे दो यार

आतंकी मुठभेड़ में पाई शहादत

बलदेव चंद बिलासपुर के थेह गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में बलदेव भारतीय सेना में हवलदार पद पर सेवाएं दे रहे थे। बलदेव कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ लोहा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई आतंकियों को ढेर किया, लेकिन वो खुद भी इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए।

कई आतंकियों को किया ढेर

वहां मौजूद साथियों द्वारा बलदेव को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बलदेव के पिता हवलदार बिशन दास आर्मी से रिटायर हैं। बलदेव की शहादत की खबर मिलने के बाद उनके घर पर आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जुटना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : सज गया होलीलॉज... विक्रमादित्य सिंह बनेंगे दूल्हा, कौन होंगे खास मेहमान- कहां होगा रिसेप्शन, सब जानें

तिरंगे में लिपटा लौटेगा घर

परिजन बलदेव के छुट्टी आने का इंतजार कर रहे थे। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। बलदेव की पार्थिव देह अब तिरंगे में लिपटी घर लौटेगी। कल पूरे सैन्य सम्मान के साथ बलदेव को अंतिम विदाई दी जाएगी।

CM सुक्खू ने जताया दुख

वहीं, प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बलदेव की शहादत पर दुख जताते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि-

बिलासपुर जिला की झंडूता तहसील के निवासी हवलदार श्री बलदेव चंद जी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। आज उनके निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन वेदना से भर गया।

 

देश की सेवा में एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा। देश उनके बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख