राजनीति

#धर्म

September 27, 2025

सातवीं शारदीय नवरात्रि: मां कालरात्रि का दिन आज, गुड़ का भोग लगाने से होगा कल्याण

मां की अराधना करने से दूर होता है डर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Happy Navratri 2025

शिमला। हिंदू समाज में नवरात्रि का विशेष महत्व है। 9 दिन के लिए जगह-जगह पंडाल लगते हैं और मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां भगवती खुद धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। गौरतलब है कि आज सातवीं नवरात्रि है और आज का दिन मां कालरात्रि होता है।

मां की पूजा से खत्म होता है डर

नवरात्रि के सातवें दिन आज मां कालरात्रि की अराधना की जाएगी। माना जाता है कि मां की पूजा करने से डर खत्म होता है व जीवन के सारे दुख-दर्द भी दूर होते हैं। ऐसे में पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा करनी चाहिए।

 

विकराल और शक्तिशाली स्वरूप

मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत विकराल और शक्तिशाली माना गया है। अगर आज के दिन कोई विधि-विधान के साथ मां की पूजा करता है तो जीवन के सभी डर खत्म हो जाते हैं। सभी कष्ट भी दूर होते हैं।

कैसे करें पूजा ?

  • सुबह-सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें
  • पूजा स्थल की अच्छे से सफाई कर सजावट करें
  • इसके बाद मां कालरात्रि का आह्वान करें
  • अब मां के सामने दीपक जलाएं
  • मंत्रों का उच्चारण करते हुए अक्षत, रोली, चंदन, फूल व फल मां को अर्पित करें
  • मां को गुड़ का भोग लगाना ना भूलें, ये शुभ माना जाता है
  • इसके बाद दीपक और कपूर से मां की आरती करें
  • आखिर में लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला लेकर मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दानवीर दंपत्ति: CM राहत कोष को दे दी 11 करोड़ की संपत्ति

लाल रंग के फूल हैं प्रिय

मान्यता है कि मां कालरात्रि को लाल रंग के फूल बहुत ज्यादा प्रिय हैं। इस दिन खासकर गुड़हल और गुलाब के फूल अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

मां को अत्यंत प्रिय है गुड़

मान्यता है कि मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को गुड़ बहुत ज्यादा प्रिय है। ऐसे में सप्तमी के दिन गुड़ या उससे बनी वस्तुओं का भोग जरुर लगाना चाहिए। ये उपाय जीवन में शुभ फल देने वाला और अत्यंत कल्याणकारी माना गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख