राजनीति

#धर्म

August 11, 2025

हिमाचल के ये देवता महाराज 15 अगस्त को फहराते हैं तिरंगा, वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

राष्ट्र के प्रति देशभक्ति जगाए रखना उद्देश्य

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kasuraj Devta Flag Hoisting

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक ऐसी जगह है जहां मंत्री, नेता या अफसर तिरंगा नहीं फहराते बल्कि यहां के देवता महाराज ये जिम्मेदारी निभाते हैं। इन देवता महाराज को भांग के राजा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कौन हैं ये देवता और कहां पर वो तिरंगा फहराने की परंपरा निभाते हैं।

भाग के बीज से निकले देवता

जिला किन्नौर में एक गांव है रिब्बा जहां कासुराज देवता विराजमान हैं। यहां उनका भव्य मंदिर है। माना जाता है कि कासुराज देवता जी को ग्रामीणों ने किन्नर कैलाश के जंगलों में भांग के बीज से बाहर निकलते देखा है। इसी के बाद देवता साहिब भांग के राजा के नाम से विख्यात हुए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के हाइवे नहीं है सेफ- कभी भी दरक जाते हैं पहाड़, ये नंबर बचा सकता है आपका जीवन

किन्नौर में एकमात्र ऐसे देवता

कासुराज देवता जी 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं और तिरंगे को सलामी देते हैं। देवता कासुराज इस परंपरा को वर्षों से निभाते आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रिब्बा गांव के कासुराज देवता जिले में एकमात्र ऐसे देवता हैं जो ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराते है और तिरंगे को सलामी भी देते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में SIM से हेराफेरी कर रहे लोग, कहीं आपको भी ना लग जाए चपत, रहें सतर्क

देशभक्ति जगाए रखना मकसद

कासुराज देवता महाराज चाहते हैं कि आधुनिक युग में भी लोगों के अंदर देश के प्रति देशभक्ति जगी रही, ये जरूरी है। इस परंपरा से ये याद दिलाया जाता है कि इंसान चाहे कितना ही व्यस्त क्यों ना हो, सबके लिए राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि होना चाहिए। माना जाता है कि देवता कासुराज का इतिहास द्वापर युग से संबंध रखता है। 

 

ये भी पढ़ें: हिमाचल की थाली में छिपी संस्कृति: ये तीन चीजें सिर्फ स्वाद नहीं, परंपरा भी हैं

सब मिलकर करते हैं आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव के सभी बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवा एक साथ मिलकर वाद्ययंत्रों के साथ तिरंगे को फहराते हुए गांव की परिक्रमा करते हैं। आखिर में मंदिर पहुंचकर सम्मानपूर्वक स्थानीय देवता, पंचायत प्रधान और ग्रामीण सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को सलामी देते हैं। 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख