#धर्म

August 17, 2025

हिमाचल की इस जमीन से निकलता है गर्म पानी, औषधीय गुणों से है भरपूर; स्नान के लिए उमड़ती है भीड़

त्वचा के रोग होते हैं ठीक

शेयर करें:

Hot water springs Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुछ ऐसी जगह हैं जहां आपको गर्म पानी के चश्मे मिलेंगे। ये झरने इतने गर्म होते हैं कि इनमें चावल तक पक जाते हैं। आज की खबर में आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में।

1. मणिकर्ण

मणिकर्ण कुल्लू जिले में पार्वती नदी के तट पर स्थित है। ये अपने गर्म पानी के कुंडों के लिए प्रसिद्ध है। इन कुंडों में सल्फर जैसे खनिज होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन खनिजों में त्वचा की बीमारियों को ठीक करने के औषधीय गुण हैं। ये गठिया जैसी बीमारी को भी दूर करने की क्षमता रखते हैं। इन कुंडों में स्नान करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में सबको रहता है शून्य काल का इंतजार, जानिए ऐसा क्या होता है खास ?

2. वशिष्ठ 

कुल्लू जिले के मनाली से कुछ दूरी पर ब्यास नदी पर स्थित है वशिष्ठ। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण भी यहां के सल्फरयुक्त गर्म पानी के चश्में हैं। हिंदू धर्म में इन चश्मों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। यहां के चश्मों में भी त्वचा की परेशानी और अन्य बीमारियां ठीक करने के गुण होते हैं। यहां पर आने वाले लोगों के लिए यहां पर स्नान करने की विशेष व्यवस्था है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा मानसून सत्र 18 से होगा शुरू, 830 प्रश्न मिले

3. तत्तापानी

तत्तापानी शिमला और मंडी जिले के बॉर्डर पर सतलुज नदी के किनारे स्थित है। ये जगह भी अपने गर्म पानी के झरनों के लिए जानी जाती है। तत्तापानी का नाम ही गर्म पानी की वजह से बना है। मणिकर्ण और वशिष्ठ की तरह ही यहां के गर्म पानी में भी त्वचा, जोड़ों के दर्द को ठीक करने के औषधीय गुण हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में है चंडीगढ़ सेक्टर-13, इंदिरा गांधी के एक वादे के चलते पड़ा था नाम- जानें रोचक इतिहास

आप भी कर सकते हैं स्नान

अगर आप किसी तरह की त्वचा की समस्या से जूझ रहें हैं और आप भगवान में अटूट आस्था रखते हैं तो आप भी इन जगहों पर जाकर यहां के गर्म चश्मों में स्नान कर सकते हैं। हालांकि इसकी कोई गैरेंटी नहीं कि रोग ठीक ही हो जाएगा लेकिन चमत्कार की उम्मीद भी की जा सकती है। वहीं अगर आप हिमाचल के धार्मिक स्थानों को देखना चाहते हैं तो भी आप इन तीन जगहों पर जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख