राजनीति

#धर्म

August 15, 2025

हिमाचल में है दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर दूर-दूर से आते हैं लोग

ट्रेक कर पहुंचे मंदिर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Happy Janmashtami

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में देश का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर है। ये मंदिर किन्नौर के निचार में युला कांडा में है। आइए जन्माष्टमी के अवसर पर जानते हैं इस अद्भुत कृष्ण मंदिर के बारे में।

ट्रेक कर पहुंचे मंदिर

किन्नौर जिले में युला कांडा नाम का ट्रेक है। इसके जरिए आप भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर पहुंच सकते हैं। हिमालय के रास्ते लंबी पैदल यात्रा करके आप भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर तक पहुंच सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने सुनी हिमाचलियों की आवाज, चंडीगढ-मनाली हाईवे पर टोल प्लाजा किया बंद

पांडवों ने किया निर्माण

ये मंदिर एक झील के बीच स्थित है। स्थानीय लोग मानते हैं कि इस झील का निर्माण पांचों पांडवों ने अपने वनवास के समय किया था। इसे भगवान शिव के लिए समर्पित किया गया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट को मिलेगा वीर चक्र, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी अदम्य वीरता

मंदिर तक ले जाएगा ट्रेक

ट्रेक की शुरुआत युला खास गांव से होती है जो आपको भगवान श्रीकृष्ण के इस खूबसूरत मंदिर तक ले जाता है। बता दें कि यहां जाने के दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। लोग काशांग दर्रे से ट्रेक कर सकते हैं या लिस्टिगरंग दर्रे का रास्ता भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने विदेश में जीता मेडल, मुक्केबाजी में रोशन किया नाम- खुशी से नम हुई मां की आंखें

किन्नौर से 12 किमी दूर

लिस्टिगरंग दर्रे का ट्रेक थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन थोड़ी सी ज्यादा मेहनत के साथ आप ये ट्रेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा वक्त मई के बीच से नवंबर के बीच तक है। बता दें किन्नौर गांव और श्रीकृष्ण मंदिर की दूरी 12 किलोमीटर है। आप अपनी यात्रा को अच्छे से प्लैन कर ही इस ट्रेक पर निकलें।

दूर-दूर से आते हैं लोग

कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर किन्नौर और हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लोग इस मंदिर में आते हैं। आप भी अगर धार्मिक स्थानों पर जाने के शौकीन हैं या आपको कृष्ण भगवान में अटूट आस्था है तो आपको भी इस मंदिर के दर्शन करने चाहिए।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख