#धर्म
December 11, 2025
हिमाचल: मां नैना ने पूरी की इस बॉलीवुड जोड़े की मनोकामना, हिट हुई फिल्म- पहुंचे माता के दरबार
फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद पहुंचे मां के पास
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है। मंदिर की मान्यता देश-विदेश तक है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। फिल्म इंटस्ट्री की एक स्टार जोड़ी समय-समय पर मां के दर्शन करने के लिए पहुंचती है। इस बार कारण उनकी फिल्म की अपार सफलता है। गौरतलब है कि ये जोड़ी बिलासपुर से खास संबंध भी रखती है। एक का ये मायका है तो एक का ये ससुराल।
हाल ही में बड़े पर्दे पर रीलिज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सारे रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने जो फिल्म एक्ट्रैस यामी गौतम के पति हैं। फिल्म को मिल रही सफलता के चलते ही दोनों ने मां नैना के आगे शीश नवाया।
धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि मां के दरबार में आकर बहुत ही शांति महसूस होती है। मां हर मनोकामना पूरी करती है। बार-बार मां के दरबार में आने का मन करता है। मां के बहुत अच्छे दर्शन हुए, मां का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
एक्ट्रैस यामी गौतम और आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का बिलासपुर से गहरा नाता है, ये उनकी जन्म भूमि है। हालांकि उनकी परवरिश और पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई है। साल 2021 में आदित्य और यामी ने बड़े सादे तरीके से मंडी के करसोग में शादी की थी। अब दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।
पंजाब व दूसरे राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में नैना देवी आते हैं। जब माता सती ने यज्ञ में अपनी आहूति दे दी थी तो भगवान शिव क्रोध व शोक में तांडव करने लगे थे। संकट से बचने के लिए भगवान विष्णु ने माता सती के शरीर के 51 टुकड़े कर दिए। मां की आंखें बिलासपुर में गिरी जिससे यहां का नाम नैना देवी पड़ा।