#धर्म

December 24, 2025

हिमाचल में मां नैना देवी का चमत्कार: भक्त की लौटाई आंखों की रोशनी; भावुक हुआ परिवार

डॉक्टरों से निराश हुई महिला ने मां नैना देवी से मांगी थी मन्नत

शेयर करें:

mata naina devi

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है। यहां असंख्य मंदिर है, जिनमें लोगों का अटूट विश्वास है। देवभूमि में स्थित मंदिरों समय समय पर ऐसे चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं, जिससे लोगों की आस्थाए विश्वास और श्रद्धा उनके प्रति और अधिक बढ़ जाती है। ऐसा ही एक चमत्कार अब हिमाचल के बिलासपुर जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में हुआ है। इस चमत्कार ने यह साबित कर दिया है कि अगर सच्चे मन से मां से कोई भी मन्नत मांगी जाए तो वह अवश्य पूरी होती है।

महिला की लौटी आंखों की रोशनी

दरअसल श्री नैना देवी मंदिर के प्रति एक महिला की आस्था और अधिक उस समय बढ़ गई, जब महिला की आंखों की रोशन ठीक हो गई। यह महिला डॉक्टरी इलाज करवा कर थक गई थी, डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था, लेकिन फिर जब महिला ने मां के आगे प्रार्थना की तो महिला की मुराद पुरी हो गई और महिला की आंखों की रोशनी धीरे धीरे ठीक होती गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को पोलियो पिलाने जा रही थी हर्षा, पैर फिसलने से खाई में गिरी बेचारी- त्यागे प्राण

डॉक्टरी इलाज से हो चुकी थी परेशान

श्री नैना देवी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंची बिलासपुर की एक महिला दलिपि देवी ने अपनी आपबीती सांझा करते हुए बताया कि मां की कृपा से उसकी आंखों की रोशनी अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। यह महिला अपने दो बेटों के साथ मंदिर पहुंची थी। महिला के अनुसार कुछ समय पहले उसकी एक आंख की रोशनी अचानक चली गई थी। धीरे.धीरे समस्या बढ़ने लगी और दैनिक जीवन में कठिनाइयां आने लगीं। इलाज के लिए कई जगह डॉक्टरों से परामर्श लिया गया, दवाइयां खाईं, लेकिन कोई स्थायी राहत नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव की बेटी ने UPSC परीक्षा में मारी बाजी, अब बनेगी बड़ी अफसर; CM सुक्खू ने दी बधाई

माता के दरबार में मांगी मन्नत

इलाज से निराश होने के बाद महिला ने माता श्री नैना देवी पर अटूट विश्वास जताते हुए उनके चरणों में मन्नत मांगी। उन्होंने प्रार्थना की कि यदि माता की कृपा से उनकी आंखों की रोशनी वापस आ जाए तो वह श्रद्धा भाव से माता को चांदी के नेत्र अर्पित करेंगी। महिला का कहना है कि मन्नत मांगने के कुछ समय बाद ही आंखों की स्थिति में सुधार होने लगा और देखते.देखते उनकी दृष्टि पूरी तरह से लौट आई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दलित महिला केस: किसे बचा रही थी पुलिस? SHO सस्पेंड, DC-SP भी...

मन्नत पूरी होने पर अर्पित किए चांदी के नेत्र

माता की कृपा से स्वस्थ होने के बाद महिला अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ श्री नैना देवी पहुंचीं। श्रद्धा और भावुकता के साथ उन्होंने माता रानी के चरणों में चांदी के नेत्र अर्पित किए और पूजा.अर्चना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने माता का धन्यवाद करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बालिका आश्रम से भागी दो लड़कियां : 200 KM दूर पकड़ी, कहां भागने की थी तैयारी?

श्रद्धालुओं में और मजबूत हुआ विश्वास

इस घटना को देखकर मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। भक्तों का कहना है कि देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठों में आज भी सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं अवश्य पूरी होती हैं। माता श्री नैना देवी का दरबार आस्थाए विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक हैए जहां भक्त अपनी हर पीड़ा लेकर आते हैं और माता उन्हें संबल देती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख