#अपराध

December 24, 2025

हिमाचल बालिका आश्रम से भागी दो लड़कियां : 200 KM दूर पकड़ी, कहां भागने की थी तैयारी?

स्कूल से आश्रम लौटते भाग गई थी दोनों लड़कियां

शेयर करें:

Garli Balika Ashram Girls Kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बालिक आश्राम से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस टीम ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ लिया है। दोनों लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है।

दो नाबालिग लड़कियां लापता

दोनों छात्राओं को फिलहाल डिटेन कर लिया गया है और सभी आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें कांगड़ा पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। इसके बाद दोनों छात्राओं को गरली स्थित बालिका आश्रम प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आवारा कुत्ता उठा लाया नवजात, नोचता देख लोगों ने छुड़वाया- कलयुगी मां की खोज में पुलिस

स्कूल से आश्रम लौट रहे थे...

जानकारी के अनुसार, गरली बालिका आश्रम में रह रही करीब 20 छात्राएं मंगलवार को रोजाना की तरह गरली स्थित स्कूल से पढ़ाई खत्म होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आश्रम लौट रही थीं। इस दौरान आश्रम का केयरटेकर भी उनके साथ मौजूद था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक झटके में उजड़े हंसते-खेलते परिवार, सैर करने निकले दो लोगों की घर लौटी देह

रास्ते से दोनों हुई गायब

इसी बीच रास्ते में अचानक दो नाबालिग छात्राएं समूह से अलग हो गईं और फिर वापस नहीं लौटीं। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

आश्रम प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रक्कड़ पुलिस थाना को सूचना दी।

आश्रम में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस को संकेत मिले कि दोनों छात्राएं किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से आश्रम से निकल गई थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में ग्राहक बन पहुंची पुलिस, लग रही थी जिस्म की बोली- 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

पठानकोट पहुंची दोनों लड़कियां

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल से निकलने के बाद दोनों छात्राएं सबसे पहले पंजाब के पठानकोट पहुंचीं। वहां से उन्होंने रात करीब साढ़े नौ बजे पठानकोट से शिमला जाने वाली एक निजी बस पकड़ी। बस यात्रा के दौरान छात्राओं ने बस कंडक्टर के मोबाइल फोन से किसी परिचित व्यक्ति को कॉल किया। यही कॉल पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग बन गई।

कैसे मिली दोनों लड़कियां?

रक्कड़ पुलिस ने कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्राओं की मूवमेंट को ट्रैक करना शुरू किया। पूरी रात पुलिस टीम सतर्क रही और हर संभावित ठिकाने पर नजर रखी गई। बुधवार सुबह शिमला पुलिस के सहयोग से बालूगंज क्षेत्र में दोनों छात्राओं को सुरक्षित हालत में ढूंढ लिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दलित महिला केस: किसे बचा रही थी पुलिस? SHO सस्पेंड, DC-SP भी...

पहले भी भाग गई थी दोनों

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उनसे जरूरी पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों छात्राओं के माता-पिता नहीं हैं, जिस कारण वे गरली स्थित बालिका आश्रम में रह रही थीं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि ये दोनों छात्राएं इससे पहले भी एक बार आश्रम से भाग चुकी हैं। उस समय भी रक्कड़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था।

ढूंढने में नहीं लगा ज्यादा समय

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस बार पहले से ही कुछ संदिग्ध संपर्कों और छात्राओं के संपर्क में रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों को ट्रेसिंग पर रखा हुआ था। यही वजह रही कि पुलिस को इस बार छात्राओं तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा और वे सुरक्षित मिल गईं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को पोलियो पिलाने जा रही थी हर्षा, पैर फिसलने से खाई में गिरी बेचारी- त्यागे प्राण

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस दोनों छात्राओं से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे आश्रम से क्यों भागीं और उनका अगला इरादा क्या था। साथ ही आश्रम प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है- ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख