#राजनीति

May 4, 2026

मंत्री विक्रमादित्य ने बंगाल में प्रचंड जीत पर भाजपा को दी बधाई, चुनाव आयोग पर जमकर बरसे

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

शेयर करें:

Vikramaditya Singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जहां शुरुआती आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखी, जिस पर उन्होंने पार्टी को बधाई दी, लेकिन साथ ही चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए।

भाजपा की बढ़त पर दी शुभकामनाएं

बतौर रिपोर्टर्स, सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति लंबे समय तक क्षेत्रीय दलों और वामपंथी विचारधारा के इर्द-गिर्द रही है। उन्होंने माना कि इस बार भाजपा का प्रदर्शन उल्लेखनीय है और इसके लिए उन्हें बधाई दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे बड़ा कार हा*दसा : एक साथ 4 लोगों की मौ*त, दो गंभीर घायल

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस बार सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसका असर भविष्य में देखने को मिल सकता है।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

बधाई के साथ-साथ उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग की निष्पक्षता को लेकर संदेह बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह दबाव में काम करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल SDM ऑफिस के पास कांड : घर में घुसकर बदमाशों ने लगाई आ*ग, अंदर सो रहा था परिवार

विक्रमादित्य सिंह ने EVM को लेकर भी शंकाएं जताईं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। कई जगहों पर इस संबंध में चिंताएं सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

विश्वास बनाए रखना जरूरी

उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पहले इस प्रक्रिया में न्यायपालिका की भूमिका अधिक प्रभावी थी, जिससे संतुलन बना रहता था। लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव के बाद सरकार का प्रभाव अधिक दिखाई देता है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे बड़ा कार हाद.सा : एक साथ 4 लोगों की मौ*त, दो गंभीर घायल

विक्रमादित्य सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता को मजबूत नहीं करता, तो आम जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है। लोकतंत्र में चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है, और इसे बनाए रखना जरूरी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख