#हादसा
May 4, 2026
हिमाचल में सुबह-सवेरे बड़ा कार हा*दसा : एक साथ 4 लोगों की मौ*त, दो गंभीर घायल
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर मोड़ से गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र आज सोमवार सुबह पेश आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नंबर HP 79-2756 काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही कार मोड़ पर पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला। घायलों को स्थानीय लोगों ने की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, इस हादसे में मृतका अमरा देवी का एक बेटा व कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।