#राजनीति

October 24, 2025

सीएम सुक्खू को 'कार्टून' कहने पर भड़के विक्रमादित्य, बोले- देवभूमि में व्यक्तिगत प्रहार अस्वीकार्य

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया

शेयर करें:

vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर सीएम सुक्खू को "कार्टून" कहने को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया तूफ़ान खड़ा हो गया है। सुधीर शर्मा ने हाल ही में मुख्यमंत्री सुक्खू का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें कार्टून बताया था। इस टिप्पणी के बाद सत्तापक्ष कांग्रेस और विपक्ष भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप.प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने सुधीर शर्मा को दी नसीहत

सुधीर शर्मा की पोस्ट पर हिमाचल कांग्रेस के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुधीर शर्मा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कटाक्ष और विचारों का आदान.प्रदान होना चाहिए, परंतु व्यक्तिगत प्रहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू को बताया "कार्टून" स्केच साझा कर विवादों में घिरे, FIR की मांग


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम सब लोकतांत्रिक व्यवस्था में हैं। यहां बहस, संवाद और असहमति की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन किसी की व्यक्तिगत छवि पर हमला करना हिमाचल की संस्कृति के खिलाफ है। यह देवभूमि है, जहां ऐसे शब्द हमारे संस्कारों का हिस्सा नहीं हो सकते। इस दौरान उन्होंने मंडी की सांसद कंगना रनौत का नाम लिए बिना उन पर भी कटाक्ष किया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, दोनों मासूम पूछ रहे- मम्मी पापा कहां हैं

कंगना रनौत पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ "मोहतरमा" यहां आकर कुछ भी कह जाती हैं, वे बेलगाम हैं। यह भूमि देवभूमि है, यहां शालीनता और सम्मान की परंपरा रही है। किसी पर निजी टिप्पणी करने से न राजनीति मजबूत होती है, न समाज। उन्होंने सुधीर शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने शब्दों पर लगाम लगानी लगानी चाहिए और प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की गरीमा का ध्यान रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से होटल में नाइट ड्यूटी करने आया था युवक, अगली सुबह मिली देह- सदमे में परिजन

सुधीर शर्मा की पोस्ट से भड़की सियासत

जानकारी के अनुसार धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक तस्वीर शेयर करते हुए व्यंग्यात्मक लहज़े में टिप्पणी की थी। पोस्ट में उन्होंने सुक्खू को कार्टून कहकर संबोधित किया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को मुख्यमंत्री के पद और मर्यादा का अपमान बताया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, महिला समेत पांच लोग थे सवार- दो के निकले प्राण

हालांकि सुधीर शर्मा इस पोस्ट को शेयर कर खुद ही विवादों में घिर गए थे। उनकी पोस्ट पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी थी। कुछ लोगों ने तो कांग्रेस नेताओं से सुधीर शर्मा पर एफआईआर दर्ज करवाने तक की मांग कर दी थी। कुछ यूजर ने सुधीर शर्मा को ऑपरेशन लोट्स का मास्टरमाइंड बताया था। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख