#राजनीति

October 8, 2025

विक्रमादित्य सिंह का तंज: जयराम ठाकुर को बना दो न्यायाधीश....सभी को अंदर भेजते रहेंगे

अनुराग और कंगना पर जयराम की टिप्पणी पर भी बोले विक्रमादित्य सिंह

शेयर करें:

Vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति का पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है। एक तरफ जहां शांत रहने वाले जयराम ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के दो नेताओं पर तीखी टिप्पणी कर सियासी पारे को चढ़ा दिया है। वहीं जयराम ठाकुर पर सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी तंज कसे हैं। इन आरोपों प्रत्यारोपों ने एक बार फिर प्रदेश की सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

जयराम ने लोक निर्माण विभाग पर की थी टिप्पणी

दरअसल विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली और परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर सवाल उठाए थे और यहां तक कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो दोषियों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का दिवाली तोहफा: इन कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय, दिहाड़ीदारों की बढ़ी दिहाड़ी

विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर के बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आजकल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने ही नेताओं अनुराग ठाकुर और मोहतरमा कंगना रनौत पर आरोप लगा रहे हैं। कभी अनुराग ठाकुर पर टिप्पणी करते हैं तो कभी कंगना रनौत पर नसीहत देते हैं। हालांकि इसका जवाब तो वहीं देंगे। लेकिन उन्होंने आगे कहा कि जयराम ठाकुर लोक निर्माण विभाग पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं, मानो उन्हें ही मुख्य न्यायाधीश बना दिया जाए, और सभी को सिर्फ अंदर भेजते रहें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: छोटे भाई के बाद अब बड़े की भी सड़क हा*दसे ने छीन ली सांसें, चार बच्चों का था पिता

रिज पर पेड़ विवाद पर प्रतिक्रिया

हाल ही में शिमला रिज पर सजावटी प्लांट गायब होने के आरोपों ने भी सियासी बहस को बढ़ा दिया। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रिज पर कोई पेड़ नहीं था। केवल एक बूटा था, जिसे शिफ्ट किया गया। पेड़ हटाने का सवाल ही नहीं उठता। यदि कोई पेड़ वहां था तो इसे देखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर घटना - सुक्खू सरकार ने किया 4-4 लाख देने का ऐलान, जाने पूरी खबर

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

राजनीतिक तकरार के बीचए 13 अक्टूबर को रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ.साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। प्रदेशभर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया है और इसे भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख